#SaveShikharji लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#SaveShikharji लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हम सबने ठाना है सम्मेद शिखर जी बचाना है

सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनने से रोकने हेतु
विशाल विरोध प्रदर्शन रैली

शुक्रवार, 16 दिसंबर दोपहर 1बजे से

स्थल-  महाराज बाड़े से प्रारम्भ होकर , सराफ़ा बाज़ार, डीडवाना ओली, 
फ़ालका बाज़ार, शिंदे की छावनी चोराहा  होते हुए लायन पार्क गोपाचल पर्वत पहुँचेगी !

साधर्मी बंधुओ 
                  सादर जय जिनेंद्र ,
    जैसा कि आप सभी को विदित है कि केंद्र सरकार द्वारा हमारे सबसे पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल एवं वन्य जीव पर्यावरण केंद्र घोषित करने हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है।
    यदि यह निर्णय लागू हो गया तो गिरनार जी की तरह यह सिद्धक्षेत्र भी हमारे हाथ से निकल जायेगा। इसलिए देश ही नहीं विदेश में भी इसे बचाने के लिए संपूर्ण जैन समाज तथा राजनैतिक सदस्यों द्वारा द्वारा विरोध किया जा रहा है।
    ग्वालियर में भी प.पू.मुनि श्री 108 विहर्स सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से एवं गणनी आर्यिका माँ 105 आर्श मति माता जी के पावन आशीर्वाद में दिनाँक 16-12-2022 शुक्रवार को दोपहर 1 बजे महाराज बाड़ा लश्कर से विशाल विरोध प्रदर्शन रैली निकाल कर इस निर्णय का विरोध करने का निर्णय लिया गया है।
    जिसमें सभी पुरूष एवं युवा वर्ग को सफेद कुर्ता पायजामा या सफ़ेद पेंट शर्ट में तथा महिला एवं बालिका मंडल को केशरिया वस्त्रों में आने का प्रयास करे या अपने मंडल या संस्था से जुड़े हो तो उसकी ड्रेस में भी आ सकते है लेकिन हर स्थिति में आवश्यक रूप से सपरिवार शामिल होना हैं।

विशेष- सभी जैन बंधु शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपना योगदान सम्मेद शिखर जी को बचाने में देंगे।
विनम्र निवेदन
कृपया कर इस अपील को हर जैन ग्रुप, समस्त जैन समाज, समस्त जैन मंदिर , समस्त महिला-पुरुष, युवा एवं बालिका मंडल एवं हर जैन व्यक्ति तक अवश्य पहुंचाइये और उन्हें इस रैली में आमंत्रित कीजिये।
सकल जैन समाज, ग्वालियर


शिखरजी बचाओ अभियान

 शिखरजी बचाओ पोस्ट कार्ड अभियान

भारत के सकल जैन समाज से निवेदन हैं की झारखंड सरकार ने हमारे पावन तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र  घोषित किया हैं इसके विरोध मे समाज के हर एक व्यक्ति को एक पोस्ट कार्ड माननीय प्रधान मंत्री जी को लिखना हे।

हम आज से ही ये अभियान शुरू कर रहे हैं प्रति व्यक्ति 1 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री भवन के एड्रेस पर लिखना हैं और पोस्ट करना हैं, 

परिवार का हर सदस्य को 1 पोस्ट कार्ड अपने हाथो से लिखकर पोस्ट करना हे। 

पोस्ट 1 जनवरी 2023 के दिन एक साथ करना हे सरकार को सोचने पर मजबूर कर देना हे। 

ये अभियान अभी तक का  जैन समाज का  सबसे बड़ा पोस्ट कार्ड अभियान होगा।

पोस्ट कार्ड में सिर्फ ये लिखना हे-

माननीय प्रधान मंत्री जी।
शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का आदेश वापस ले

नीचे अपना नाम पता लिखकर साइन करे। पोस्ट कार्ड को इस पते पर भेजना हैं -

प्रधानमंत्री कार्यालय
साउथ ब्लॉक रायसीना हिल,
नई दिल्ली - 110011


निवेदक
सकल जैन समाज
(भारत)


हिन्दी में लिखिए

विजेट आपके ब्लॉग पर

बॉलीवुड की पुकार "मैं झुकेगा नहीं साला"

बाहुबली से धीरे धीरे, आई साउथ की रेल रे..... केजीएफ- सुशांत से बिगडा, बॉलीवुड का खेल रे..... ऊपर से कोरोना आया, उसने सबका काम लगाया फिर आया ...

लोकप्रिय पोस्ट