2023 में शनि बनाएगा रंक से राजा

नए साल में शनि बनाएगा कुछ राशि वालो को रंक से राजा
और कुछ पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर

  • शनि ग्रह का नाम कोन नहीं जानता इस का नाम सुनते ही हर किसी को मन में भय लगता है।
  • परंतु शनि इतना खराब ग्रह नहीं है जितना सोच रखा है।
  • यह ग्रह व्यक्ति के किए कर्मो का हिसाब किताब चुकता करता है यह न्याय प्रिय ग्रह है।
    अगर किसी की जन्म कुंडली में इसकी स्थिति अच्छी है तो उसे रंक से राजा अपनी साढ़ेसाती की दशा में बना देता है। और स्थिति खराब है तो सब कुछ तहस नहस करा देता है। शनि एक राशि में ढाई वर्ष यानी 30 माह तक रहता है इसकी मंद गति अर्थात शनै शनै चलने के कारण ही शनेश्चर नाम पड़ा यह अच्छे या बुरे परिणाम भी धीरे धीरे करता रहता है और स्थाई छाप छोड़ कर जाता है।
    इसकी साढ़ेसाती व्यक्ति के जीवन में तीन बार से अधिक नहीं आ सकती क्योंकि यह पूरी 12 राशियों का चक्कर 30 वर्षो में लगा पता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि शनि

  • वर्ष 2023 में 17 जनवरी को अपनी मकर राशि से अपनी ही कुंभ राशि में प्रवेश करेगा इस समय धनु राशि का साढ़ेसाती समाप्त होगा मकर राशि का आखरी ढैया चलता रहेगा कुंभ राशि पर हृदय पर साढ़ेसाती और मीन राशि पर प्रारंभ होगा।
  • इसी के साथ 17 जनवरी से मिथुन,तुला, राशि बालो का ढैया समाप्त होकर कर्क और वृश्चिक राशि बालो पर शुरू हो जाएगा।

किन राशियों पर ढाई वर्ष यानी 30 माह तक कैसा रहेगा शनि ग्रह का फल :-

मेष :- मेष राशि बालो के लिए लाभ स्थान पर भ्रमण करने से धन वृद्धि, आया के नए साधन उपलब्ध ,आर्थिक स्थिति में सुधार,सम्मान पत्नी के स्वास्थ्य में या आपसी प्रेम में कमी रहेगी।
वृष :- वृष राशि बालो को कार्य क्षेत्र में सफलता,सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि आर्थिक सामाजिक, धार्मिक क्षेत्रों में भी सफलता सम्मान।
मिथुन :- मिथुन राशि बालो के लिए इसका मिला जुला असर होगा कभी धन आने में रुकावट,घर में अशांति,कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी कभी भाग्य साथ देता रहेगा।
कर्क :- कर्क राशि बालो को ढैया चांदी के पाए से चलेगी जो हानि कारक न होकर शुभ फल प्रदान कर भाग्योन्नति कारक ही सिद्ध होगी।
सिंह :- सिंह राशि बालो को लोहे के पाए से सातवे चलेंगे जो व्यापार,रोजगार में रुकावट, सांझेदारी से हानि भय रहेगा।
कन्या :- कन्या राशि बालो को ताम्र पाद से छठे रहने से ढाई वर्ष तक कार्य, व्यापार,भूमि से लाभ सुख समृद्धि।
तुला :- तुला राशि बालो को पांचवे चांदी के पाद से रहने से ढाई साल अचानक धन, आर्थिक वृद्धि सम्मान,प्रभाव राज्य उन्नति होगी व्यर्थ के वाद विवादो से बचे।
वृश्चिक : - वृश्चिक राशि बालो को चतुर्थ ढैया स्वर्ण पाद से चलेगा घर परिवार में कलह हानि ,चिंता ,अशांत चित्त वातावरण बनेगा शत्रु वा रोग से सावधानी बरतें।
धनु :- धनु राशि बालो को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा उनके रोजगार,कार्य व्यापार में वृद्धि से आर्थिक वृद्धि,सम्मान,जीवन चर्या में सुधार होगा।
मकर :- मकर राशि बालो के लिए शनि की उतरती साढ़ेसाती स्वर्ण पाद से चलेगी श्रम संघर्ष के साथ व्यापार, रोजगार, कार्य की सिद्धि हो सकेगी।
कुंभ :- कुंभ राशि बालो को मध्य की शनि साढ़ेसाती ताम्र पाद से चलेगी श्रम संघर्ष बनेगा परंतु कुंभ राशि का स्वामी होने की वजह से अधिक हानि नहीं होकर रोजगार,व्यापार,कृषि,भूमि से लाभ रहेगा।
मीन :- मीन राशि बालो को प्रारंभ होगी चांदी के पाद से शनि साढ़ेसाती चलेगी मन में भय बनेगा व्यापार कार्य में सोच समझ कर अपने से बड़ों के मार्ग दर्शन से करने से अधिक हानि से बचा जा सकता है।
    शनि के दुष्रभाव समय समय पर अन्य ग्रहों की गोचर स्थिती शुभ और अशुभ भ्रमण करने से कम ज्यादा अच्छे खराब प्रभाव बढ़ते रहेंगे। और जन्म कुंडली में शनि की स्थिति दशा महादशा के अनुरूप भी जीवन के अच्छे खराब प्रभाव कम ज्यादा होंगे।

शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय

1- अपने अपने धर्म के अनुसार शनि मंत्र जाप प्रतिदिन करे या तेईस हजार मंत्रो का जाप करावे।
2 - सरसों का तेल, तिल गुड़ की गजक , ऊनी वस्त्र दान करते रहे।
3 - नाव की कील या काले घोड़े की नाल की लोहे की छला बनवाकर या नीलम रत्न बनवाकर मध्यमा अंगुली में धारण करने से ग्रह पीड़ा शांत होती हैं।


नववर्ष 2 दिवसीय कार्यक्रम

 


सदर जय जिनेन्द्र!
नववर्ष की पूर्व संध्या पर उपरोक्त 2 दिवसीय कार्यक्रम में आपसभी इष्ट मित्रों और परिवार सहित सादर आमंत्रित है।

25 दिसम्बर 2022, रविवार का पंचांग


 आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 07:03 बजे  सूर्यास्त :- 17:31 बजे
  • चंद्रोदय :- 09:00 बजे
  •  चंद्रास्त :- 19:42 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास शुक्ल पक्ष तिथि
  • द्वितीया तिथि आज  08:24 बजे  तक पश्चात तृतीया तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज उत्तराषाढ़ नक्षत्र 19:20बजे तक पश्चात श्रवण नक्षत्र है।
  •   योग :- आज प्रातः तड़के 05:08 तक ध्रुव पश्चात व्याघात आज है  करन आज प्रातः  कौलब  हैं।
  • पंचक:- पंचक,भद्रा, गंडमूल आज नहीं है। 
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • ☄️दिशाशूल: :- पश्चिम दिशा 
  • राहूकाल  16:13 बजे से  17:31बजे  तक अशुभ समय।
  •   🌷 अभिजीत मुहूर्त:-    11:56 बजे से 12:38  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- क्रिसमस डे (बड़ा दिन)
  • मुहूर्त :- सगाई, कर्ण भेदन है अन्य कोई नहीं है।
  •  सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-मकर,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

  चोघडिया, दिन

  • उद्वेग 07:04 - 08:22 अशुभ
  • चर 08:22 - 09:40 शुभ
  • लाभ 09:40 - 10:59 शुभ
  • अमृत 10:59 - 12:17 शुभ
  • काल 12:17 - 13:36 अशुभ
  • शुभ 13:36 - 14:54 शुभ
  • रोग 14:54 - 16:13 अशुभ
  • उद्वेग 16:13 - 17:31 अशुभ

चोघडिया, रात

  • शुभ 17:31 - 19:13 शुभ
  • अमृत 19:13 - 20:54 शुभ
  • चर 20:54 - 22:36 शुभ
  • रोग 22:36 - 24:18 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

24 दिसम्बर 2022, शनिवार का पंचांग


आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 07:03 बजे  सूर्यास्त :- 17:30 बजे
  • चंद्रोदय :- 31:20 बजे
  •  चंद्रास्त :- 18:30 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास शुक्ल पक्ष तिथि
  • प्रतिपादा तिथि आज  12:06 बजे  तक पश्चात द्वितीया तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात 22:14 बजे तक पश्चात उत्तराषाढ़ नक्षत्र है।
  •  योग :- आज प्रातः वृद्धि तथा करन आज प्रातः  बब  हैं
  •  पंचक:- पंचक,भद्रा, गंडमूल आज नहीं है। 
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • दिशाशूल: :- पूर्व दिशा 
  • राहूकाल  09:40 बजे से  10:58 बजे  तक अशुभ समय।
  • अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- कोई नहीं 
  • मुहूर्त :- सगाई अन्य कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-मकर,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

 चोघडिया, दिन

  • काल 07:03 - 08:22 अशुभ
  • शुभ 08:22 - 09:40 शुभ
  • रोग 09:40 - 10:58 अशुभ
  • उद्वेग 10:58 - 12:17 अशुभ
  • चर 12:17 - 13:35 शुभ
  • लाभ 13:35 - 14:54 शुभ
  • अमृत 14:54 - 16:12 शुभ
  • काल 16:12 - 17:31 अशुभ

चोघडिया, रात

  • लाभ 17:31 - 19:12 शुभ
  • उद्वेग 19:12 - 20:54 अशुभ
  • शुभ 20:54 - 22:35 शुभ
  • अमृत 22:35 - 24:17 शुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

मौन जुलूस - तीर्थराज सम्मेद शिखर जी

 तीर्थराज सम्मेद शिखर जी को सरकार द्वारा पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में 

रविवार, 25 दिसम्बर 2022 को 

श्री दिगम्बर जैन मंदिर लाला गोकुल चन्द जी जैसवाल जैन पंचायती, तेरहपंथी लोहामण्डी, ग्वालियर

श्री दिगम्बर जैन मंदिर वासुपूज्य पंचायती सोड़ा का कुआ, ग्वालियर

सकल जैन समाज द्वारा निम्नानुसार आयोजन किया जा रहा है- 

मौन यात्रा सायं 5.30 बजे लाला गोकुलचंद जैसवाल जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर 

किला गेट होते हुए हजीरा चौराहा पहुंचेगी।

समस्त महानुभावों माता बहनों एवं बच्चों से अनुरोध है कि उपरोक्त जुलूस
में सपरिवार शामिल हो कर समाज में एकता का परिचय दें।


जिस पुण्य शिखर से मोक्ष गये....


श्री सम्मेदशिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में कविता।

आभार आपका मोदी जी
क्या अच्छे दिन दिखलाये हैं!
जिसको निज मुल्क समझते थे
उसमें ही आज पराये हैं!

है धन्यवाद श्री अमित शाह
क्या मौन आपने साधा है
बे-इज्ज़त अपने होने दो
लगता है यही इरादा है।

है बड़ा शुक्रिया अख़बारों
आभार मीडिया वालों का
यह मुद्दा कोई मुद्दा है?
स्वागत है सिर्फ़ मसालों का।

हम इसीलिये अपमानित हैं
हम सीधी रेखा वाले हैं?
उनको गिनती में क्या लेना
जो लोग अहिँसा वाले हैं?

तो उतर आयें हम हिंसा पर?
तब ही सुनवाई होगी क्या?
कर दें बवाल यह चमन लाल?
तब बात हमारी होगी क्या?

इस लोकतंत्र के शासन में
क्या यही देखना बाकी है?
क्या यही आपकी नीती है
क्या यही नई परिपाटी है?

हम जैन धर्म के लोगों की
गिरवी धड़कन धड़कन कर दी?
श्रद्धा के उन्नत स्थल पर
अब पहल पर्यटन की कर दी?

अनगिनत महा मुनिराजों ने
जिस धरा से पाई शिवनगरी
जिस पुण्य शिखर से मोक्ष गये
जैनों के बीस जिनेश्वर जी।

सम्मेदशिखर के उस ध्वज पर
वाज़िब है सैर सपाटा क्या?
ग़र रँग - रेलियाँ होने दें!
कर लोगे पूरा घाटा क्या?

कवि अमित जैन मौलिक पूछे
कितना राजस्व कमा लोगे?
*यह ज़िद छोड़ो बोलो हमसे*
*पीछे हटने का क्या लोगे?*

सिंहासन वालो सावधान!!
मत पीना ज़हर भरा प्याला
हम महावीर के वंशज हैं
है रक्त वही हिम्मतवाला।

हमको हल्के में मत लेना
हम ईंट से ईंट हिला देंगे
जो वार करेगा सीने पर
मिट्टी में उसे मिला देंगे।

तो राज्य केंद्र के हाकिम सब
यह कान खोलकर के सुन लें
तत्क्षण यह नोटिस वापिस लें
या शंखनाद रण का चुन लें।


रचनाकार - कवि रजत जैन मोब. 9811635635
कृपया बिना काट छांट के इसे अधिकाधिक शेयर करें।

23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार का पंचांग

  • सूर्योदय :- 07:02 बजे  सूर्यास्त :- 17:29 बजे
  • चंद्रोदय :- 31:50 बजे
  •  चंद्रास्त :- 17:21 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि
  • अमावश्या तिथि आज  15:46 बजे  तक पश्चात प्रतिपदा तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज ज्येष्ठा नक्षत्र तड़के 04:02 बजे तक पश्चात आज मूल नक्षत्र है।
  •   योग :- आज प्रातः गंड तथा करण आज प्रातः  नाग  हैं
  •  पंचक:- पंचक,भद्रा  नहीं है गंडमूल है। 
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • दिशाशूल: :- पश्चिम दिशा 
  • राहूकाल  10:58 बजे से  12:16 बजे  तक अशुभ समय।
  •  अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- देवपित्रकार्य पौष अमावस्या
  • मुहूर्त :- सगाई अन्य कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-धनु,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु, शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

  चोघडिया, दिन

  • चर 07:03 - 08:21 शुभ
  • लाभ 08:21 - 09:40 शुभ
  • अमृत 09:40 - 10:58 शुभ
  • काल 10:58 - 12:16 अशुभ
  • शुभ 12:16 - 13:35 शुभ
  • रोग 13:35 - 14:53 अशुभ
  • उद्वेग 14:53 - 16:12 अशुभ
  • चर 16:12 - 17:30 शुभ

चोघडिया, रात

  • रोग 17:30 - 19:12 अशुभ
  • काल 19:12 - 20:53 अशुभ
  • लाभ 20:53 - 22:35 शुभ
  • उद्वेग 22:35 - 24:17 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

जैन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित


  जैन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय 17,18 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन में ग्वालियर निवासी ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन को अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। ज्योतिषाचार्य हुकुमचंद जैन ने बताया कि 'विक्रम संवत के अनुसार सभी पंचांगों में    'एकरुपता' हो नामक शोध पत्र पर उन्हें यह सम्मान दिया गया। डॉ जैन ने कहा कि पंचांग अनुसार समस्त पर्व, त्यौहार एक ही दिन समान रुप से हो उन में अभी भिन्नता से जन मानस में भ्रम बना रहता है जिससे जन मानस में भ्रम नहीं रहे और ज्योतिष की मानव जीवन में उपयोगिता सार्थकता सिद्ध हो क्योंकि भारतीय ज्योतिष भारत की धर्म संस्कृति से जुड़ा हुआ जन मानस और समाज को प्रभावित करता है। विक्रम संवत अनुसार समस्त पंचांगों में पर्व, त्यौहार एक समान बनाए जाए।

    डॉ जैन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर इष्ट मित्रों ने बधाईयां दी।

21 दिसम्बर 2022, बुधवार का पंचांग


आप का दिन बुधवार हो 

  • सूर्योदय :- 07:01 बजे  सूर्यास्त :- 17:28 बजे
  • चंद्रोदय :- 29:39 बजे
  •  चंद्रास्त :- 15:27 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- दक्षिणायन
  • ऋतु हेमन्त ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि
  • त्रयोदशी तिथि आज  22:16 बजे रात तक पश्चात चतुर्दशी तिथि  है।
  • ✨नक्षत्र :- आज विशाखा नक्षत्र प्रातः 08:32 बजे तक पश्चात अनुराधा नक्षत्र 
  •     योग :- आज प्रातः धृति तथा करण आज प्रातः  गर  हैं
  •  💫 पंचक:- पंचक,  गंडमूल नहीं है भद्रा 22:16 बजे से है।
  • 🔥अग्निवास: - आकाश में 
  • ☄️दिशाशूल: :- उत्तर दिशा 
  • राहूकाल  12:15 बजे से  13:34 बजे  तक अशुभ समय।
  •   🌷 अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे अ शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- प्रदोष व्रत 
  • मुहूर्त :- वाहन, नामकरण, कर्ण भेदन है अन्य  कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-वृश्चिक,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

चोघडिया, दिन

  • लाभ 07:02 - 08:20 शुभ
  • अमृत 08:20 - 09:39 शुभ
  • काल 09:39 - 10:57 अशुभ
  • शुभ 10:57 - 12:15 शुभ
  • रोग 12:15 - 13:34 अशुभ
  • उद्वेग 13:34 - 14:52 अशुभ
  • चर 14:52 - 16:11 शुभ
  • लाभ 16:11 - 17:29 शुभ

चोघडिया, रात

  • उद्वेग 17:29 - 19:11 अशुभ
  • शुभ 19:11 - 20:52 शुभ
  • अमृत 20:52 - 22:34 शुभ
  • चर 22:34 - 24:16* शुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 
ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

22 दिसम्बर 2022, गुरुवार का पंचांग


आप का दिन मंगलमय हो

  • सूर्योदय :- 07:02 बजे  सूर्यास्त :- 17:29 बजे
  • चंद्रोदय :- 30:50 बजे
  •  चंद्रास्त :- 16:20 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि
  • चतुर्दशी तिथि आज  19:13 बजे रात तक पश्चात अमावश्या तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज अनुराधा नक्षत्र प्रातः 06:32 बजे तक पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र 
  • योग :- आज प्रातः शूल तथा करण आज प्रातः  विष्टि  हैं
  •  पंचक:- पंचक,  गंडमूल नहीं है भद्रा प्रातः 08:49 बजे तक  है।
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • ☄️दिशाशूल: :- दक्षिण दिशा 
  • राहूकाल  13:34 बजे से  14:53 बजे  तक अशुभ समय।
  •  अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- कोई नहीं 
  • मुहूर्त :-  कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-वृश्चिक,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

  चोघडिया, दिन

  • शुभ 07:02 - 08:21 शुभ
  • रोग 08:21 - 09:39 अशुभ
  • उद्वेग 09:39 - 10:57 अशुभ
  • चर 10:57 - 12:16 शुभ
  • लाभ 12:16 - 13:34 शुभ
  • अमृत 13:34 - 14:53 शुभ
  • काल 14:53 - 16:11 अशुभ
  • शुभ 16:11 - 17:29 शुभ

चोघडिया, रात

  • अमृत 17:29 - 19:11 शुभ
  • चर 19:11 - 20:53 शुभ
  • रोग 20:53 - 22:34 अशुभ
  • काल 22:34 - 24:16 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

20 दिसम्बर 2022, मंगलवार का पंचांग

 आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 07:01 बजे  सूर्यास्त :- 17:28 बजे
  • चंद्रोदय :- 28:30 बजे
  •  चंद्रास्त :- 14:43 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- दक्षिणायन
  • ऋतु हेमन्त ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि - 
  • द्वादशी तिथि आज  24:45 बजे रात तक पश्चात त्रयोदशी तिथि  है।
  • ✨नक्षत्र :- आज स्वाति नक्षत्र प्रातः 09:54 बजे तक पश्चात विशाखा नक्षत्र 
  •     योग :- आज प्रातः सुकर्मा तथा करण आज प्रातः  कौलब  हैं
  •  💫 पंचक:- पंचक, भद्रा गंडमूल नहीं है।
  • 🔥अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • ☄️दिशाशूल: :- उत्तर दिशा 
  • राहूकाल  14:52 बजे से  16:10 बजे  तक अशुभ समय।
  •   🌷 अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे तक शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- कोई नहीं 
  • मुहूर्त :-  कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-तुला,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

चोघडिया, दिन

  • रोग 07:01 - 08:20 अशुभ
  • उद्वेग 08:20 - 09:38 अशुभ
  • चर 09:38 - 10:56 शुभ
  • लाभ 10:56 - 12:15 शुभ
  • अमृत 12:15 - 13:33 शुभ
  • काल 13:33 - 14:52 अशुभ
  • शुभ 14:52 - 16:10 शुभ
  • रोग 16:10 - 17:28 अशुभ

चोघडिया, रात

  • काल 17:28 - 19:10 अशुभ
  • लाभ 19:10 - 20:52 शुभ
  • उद्वेग 20:52 - 22:33 अशुभ
  • शुभ 22:33 - 24:15 शुभ


 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-  ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन
राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

विवाह की बढ़ती उम्र पर खामोशी क्यों...?

 आज समाजिक जागृति चाहिए

30-35 साल की युवक युवतियां बैठे है कुंवारे,
फिर मौन क्यों हैं समाज के कर्ता-धर्ता 

कुंवारे बैठे लड़के लड़कियों की एक गंभीर समस्या - आज कमोबेश सभी समाजों में उभर के सामने आ रही है। इसमें लिंगानुपात तो एक कारण है ही मगर समस्या अब इससे भी कहीं आगे बढ़ गई है। क्योंकि 30 से 35 साल तक की लड़कियां भी कुंवारी बैठी हुई है। इससे स्पष्ट है कि इस समस्या का लिंगानुपात ही एकमात्र कारण नहीं बचा है। ऐसे में लड़के लड़कियों के जवां होते सपनों पर न तो किसी समाज के कर्ता-धर्ताओं की नजर है और न ही किसी रिश्तेदार और सगे संबंधियों की। हमारी सोच कि हमें क्या मतलब है में उलझ कर रह गई है। बेशक यह सच किसी को कड़वा लग सकता है लेकिन हर समाज की हकीकत यही है।

शादी के लिए लड़की की उम्र 18 साल व लड़के की उम्र 21 साल होनी चाहिए ये तो अब बस आंकड़ों में ही रह गया है। एक समय था जब संयुक्त परिवार के चलते सभी परिजन अपने ही किसी रिश्तेदार व परिचितों से शादी संबंध बालिग होते ही करा देते थे। मगर बढ़ते एकल परिवारों ने इस परेशानी को और गंभीर बना दिया है। अब तो स्थिति ऐसी हो गई है कि एकल परिवार प्रथा ने आपसी प्रेम व्यवहार ही खत्म सा कर दिया है। अब तो शादी के लिए जांच पड़ताल में और कोई तो नेगेटिव करें या न करें अपनी ही खास सगे संबंधी नेगेटिव कर बनते संबंध खराब कर देते है।

उच्च शिक्षा और हाई जॉब बढ़ा रही उम्र

यूं तो शिक्षा शुरू से ही मूल आवश्यकता रही है लेकिन पिछले डेढ़ दो दशक से इसका स्थान उच्च शिक्षा या कहे कि खाने कमाने वाली डिग्री ने ले लिया है। इसकी पूर्ति के लिए अमूमन लड़के की उम्र 23-24 या अधिक हो जाती है। इसके दो-तीन साल तक जॉब करते रहने या बिजनेस करते रहने पर उसके संबंध की बात आती है। जाहिर से इतना होते-होते लड़के की उम्र तकरीबन 30 के इर्द -गिर्द हो जाती है। इतने तक रिश्ता हो गया तो ठीक, नहीं तो लोगों की नजर तक बदल जाती है। यानि 50 सवाल खड़े हो जाते है।

चिंता देता है उम्र का यह पड़ाव

प्रकृति के हिसाब से 30 प्लस का पड़ाव चिंता देने वाला है। न केवल लड़के-लड़की को बल्कि उसके माता-पिता, भाई-बहन, घर-परिवार और सगे संबंधियों को भी। सभी तरफ से प्रयास भी किए, बात भी जंच गई लेकिन हर संभव कोशिश के बाद भी रिश्ता न बैठने पर उनकी चिंता और बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, शंका-समाधान के लिए मंदिरों तक गए, पूजा-पाठ भी कराए, नामी विशेषज्ञों ने जो बताए वे तमाम उपाय भी कर लिए पर बात नहीं बनी। मेट्रीमोनी वेबसाइट्स व वाट्सअप पर चलते बायोडेटा की गणित इसमें कारगार होते नहीं दिखाई देते। बिना किसी मीडिएटर के संबंध होना मुश्किल ही होता है। मगर कोई मीडिएटर बनना चाहता ही नहीं है। मगर इन्हें कौन समझाए की जब हम किसी के मीडिएटर नहीं बनेंगे तो हमारा भी कोई नहीं बनेगा। एक समस्या ये भी हम पैदा करते जा रहे है कि हम सामाजिक न होकर एकांतवादी बनते जा रहे है।

आखिर कहां जाए युवा मन

अपने मन को समझाते-बुझाते युवा आखिर कब तक भाग्य भरोसे रहेगा। अपनों से तिरस्कृत और मन से परेशान युवा सब कुछ होते हुए भी अपने को ठगा सा महसूस करता है। हद तो तब हो जाती है जब किसी समारोह में सब मिलते हैं और एक दूसरे से घुल मिलकर बात करते हैं लेकिन उस वक्त उस युवा पर क्या बीतती है, यह वही जानता है। ऐसे में कई बार नहीं चाहते हुए भी वह उधर कदम बढ़ाने को मजबूर हो जाता है जहां शायद कोई सभ्य पुरूष जाने की भी नहीं सोचता या फिर ऐसी संगत में बैठता है जो बदनाम ही करती हो।  

ख्वाहिशें अपार, अरमान हजार

हर लड़की और उसके पिता की ख्वाहिश से आप और हम अच्छी तरह परिचित हैं। पुत्री के बनने वाले जीवनसाथी का खुद का घर हो, कार हो, परिवार की जिम्मेदारी न हो, घूमने-फिरने और आज से युग के हिसाब से शौक रखता हो और कमाई इतनी तगड़ी हो कि सारे सपने पूरे हो जाएं, तो ही बात बन सकती है। हालांकि सभी की अरमान ऐसे नहीं होते लेकिन चाहत सबकी यही है। शायद हर लड़की वाला यह नहीं सोचता कि उसका भी लड़का है तो क्या मेरा पुत्र किसी ओर के लिए यह सब पूरा करने में सक्षम है। यानि एक गरीब बाप भी अपनी बेटी की शादी एक अमीर लड़के से करना चाहता है और अमीर लड़की का बाप तो अमीर से करेगा ही। ऐसे में सामान्य परिवार के लड़के का क्या होगा? यह एक चिंतनीय विषय सभी के सामने आ खड़ा हुआ है। संबंध करते वक्त एक दूसरे का व्यक्तिव व परिवार देखना चाहिए ना कि पैसा। कई ऐसे रिश्ते भी हमारे सामने है कि जब शादी की तो लड़का आर्थिक रूप से सामान्य ही था मगर शादी बाद वह आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हो गया। ऐसे भी मामले सामने आते है कि शादी के वक्त लड़का बहुत अमीर था और अब स्थिति सामान्य रह गई। इसलिए लक्ष्मी तो आती जाती है ये तो नसीबों का खेल मात्र है।

क्यों नहीं सोचता समाज

समाजसेवा करने वाले लोग आज अपना नाम कमाने के लिए लाखों रुपए खर्च करने से नहीं चूकते लेकिन बिडम्बना है कि हर समाज में बढ़ रही युवाओं की विवाह की उम्र पर कोई चर्चा करने की व इस पर कार्य योजना बनाने की फुर्सत किसी को नहीं है। कहने को हर समाज की अनेक संस्थाएं हैं वे भी इस गहन बिन्दु पर चिंतित नजर नहीं आती।

पहल तो करें

हो सकता है इस मुद्दे पर समाज में पहले कभी चर्चा हुई हो लेकिन उसका ठोस समाधान अभी नजर नहीं आता। तो क्यों नहीं बीड़ा उठाएं कि एक मंच पर आकर ऐसे लड़कों व लड़कियों को लाएं जो बढ़ती उम्र में हैं और समझाइश से उनका रिश्ता कहीं करवाने की पहल करें। यह प्रयास छोटे स्तर से ही शुरू हो। 

 समाज के नेतृत्वकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस गंभीर समस्या पर चर्चा करें और एक ऐसा रास्ता तैयार करें जो युवाओं को एवम उनके माता पिता को भी भटकाव के रास्ते से रोककर विकास के मार्ग पर ले जाए।

19 दिसम्बर 2022, सोमवार का पंचांग


 आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 07:00 बजे  सूर्यास्त :- 17:28 बजे
  • चंद्रोदय :- 27:25 बजे
  •  चंद्रास्त :- 14:06बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- दक्षिणायन
  • ऋतु हेमन्त ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि
  • एकादशी तिथि आज  26:32 बजे रात तक पश्चात द्वादशी तिथि  है।
  • ✨नक्षत्र :- चित्रा नक्षत्र आज प्रातः 10:30 बजे तक पश्चात स्वाति नक्षत्र 
  •     योग आज प्रातः अतिगंड  तथा करण आज प्रातः बव  हैं
  •  💫 पंचक:- पंचक, भद्रा गंडमूल नहीं है।
  • 🔥अग्निवास: - आकाश मैं 
  • ☄️दिशाशूल: :- पूर्व दिशा 
  • राहूकाल  08:19 बजे से  09:38 बजे  तक अशुभ समय।
  •   🌷 अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे तक शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- सफला एकादशी,जैन भगवान चंद्रप्रभु जन्म/तप,भगवान पार्श्वनाथ जन्म/तप 
  • मुहूर्त :- वाहन, नामकरण,  कर्णभेदन है अन्य कोई नहीं है।
  • 🪐  सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-तुला,मंगल-
  • वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

चोघडिया,दिन

  • अमृत 07:01 - 08:19 शुभ
  • काल 08:19 - 09:38 अशुभ
  • शुभ 09:38 - 10:56 शुभ
  • रोग 10:56 - 12:14 अशुभ
  • उद्वेग 12:14 - 13:33 अशुभ
  • चर 13:33 - 14:51 शुभ
  • लाभ 14:51 - 16:10 शुभ
  • अमृत 16:10 - 17:28 शुभ

चोघडिया, रात

  • चर 17:28 - 19:10 शुभ
  • रोग 19:10 - 20:51 अशुभ
  • काल 20:51 - 22:33 अशुभ
  • लाभ 22:33 - 24:15 शुभ
  • उद्वेग 24:15 - 25:56 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-
ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

पावन सम्मेद शिखर, जो जैन धर्म की गाथा

 प्रसिद्ध पावन जैन तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर को 
पर्यटन क्षेत्र बनाये जाने की घोषणा का विरोध करती कविता

कैसी नीति,दृष्टि है कैसी,कैसा कुटिल इरादा है,

क्यो शासन सम्मेद शिखर के शोषण पर आमादा है,

वह पावन सम्मेद शिखर जो मोक्ष ज्ञान की थाती है,

जो हर जैनी के जीवन की चिर आलोकित बाती है,

वह पावन सम्मेद शिखर जो,जैन धर्म की गाथा है,

जिसका शिखर,तत्व दर्शन का तेज प्रतापी माथा है,

वह पावन सम्मेद शिखर जो आभा से निष्कामी है,

त्याग साधना तप की चोटी,आत्मज्ञान सदनामी है,

वह पावन सम्मेद शिखर जो पार्श्वनाथ की छाया है,

बीस तीर्थंकर का जिसमे महा निर्वाण समाया है,

उसी शिखर की मर्यादा का मान घटाने निकले हो,

तीर्थ भूमि को पिकनिक का स्थान बनाने निकले हो,

सन्यासी परिवेश तुम्हे क्या भोग विलासी करना है?

तीरथ को टूरिज़्म बनाकर सत्यानाशी करना है?

तुलसी के गमले में तुमको मनी प्लांट लगवाने है?

मन को शांति जहां मिलती हों, वहां शोर करवाने हैं?

तीरथ को पर्यटन बनाकर कैसे गुल खिलवाने है?

जहां मोक्ष का तत्व वहां पर हनीमून करवाने है?

लेकर आड़ पर्यटन की क्या भोगी तुम्हे बुलाने हैं,

मुनियों के चिन्हों के ऊपर डिस्को बार खुलाने है,

ये कुत्सित उन्नति के प्याले औऱ कहीं तुम भर लेते,

ऐसा करने से पहले शर्म ज़रा सी कर लेते,

जो समाज भारत को ऊंची अर्थवयवस्था देता हो,

जो भारत का सबसे बढ़कर इनकम टैक्स प्रणेता हो,

वो समाज ही मिला तुम्हे अंदर तक ज़ख्मी करने को,

पुण्य कमंडल छीन रहे हो,कीचड़ का जल भरने को,

ओ दिल्ली के तानाशाहों,नही कुठाराघात करो,

जिसने तुमको ताकत दी,उस पर ही मत आघात करो,

शासन को यूं मनमानी में मस्त नही होने देंगे,

हम सम्मेद शिखर का सूरज अस्त नही होने देंगे,

कवि गौरव चौहान कहे,यह नीति सरासर काली है,

इसीलिए हमने शब्दो की ये तलवार उठा ली है,

चेतावनी हमारी सुन लो,इस निर्णय को शुद्ध करो,

निर्मल और अहिंसक मन को साज़िश से मत क्रुद्ध करो,

अय्याशी के दौर न होंगे,पार्श्वनाथ की कक्षा में,

हर हिन्दू है खड़ा यहां सम्मेद शिखर की रक्षा में

--कवि गौरव चौहान | 9557062060

18 दिसम्बर 2022, रविवार का पंचांग


 आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 07:00 बजे  सूर्यास्त :- 17:27 बजे
  • चंद्रोदय :- 26:24 बजे
  •  चंद्रास्त :- 13:32बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- दक्षिणायन
  • ऋतु हेमन्त ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि
  • दशमी तिथि आज  27:32 बजे रात तक पश्चात एकादशी तिथि  है।
  • नक्षत्र :- हस्त नक्षत्र आज प्रातः 10:17 बजे तक पश्चात चित्रा नक्षत्र 
  •  योग आज प्रातः शोभन  तथा करण आज प्रातः वणिज  हैं
  •  पंचक:- पंचक, गंडमूल नहीं है भद्रा 15:43 से 17:32 बजे तक।
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर 
  • दिशाशूल: :- पश्चिम दिशा 
  • राहूकाल  16:09 बजे से  17:28 बजे  तक अशुभ समय।
  •  अभिजीत मुहूर्त:-    11:50 बजे से 12:32  बजे तक शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- आज नहीं 
  • मुहूर्त :-  कर्ण भेदन अन्य कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-कन्या,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

 चोघडिया, दिन

  • उद्वेग 07:00 - 08:19 अशुभ
  • चर 08:19 - 09:37 शुभ
  • लाभ 09:37 - 10:55 शुभ
  • अमृत 10:55 - 12:14 शुभ
  • काल 12:14 - 13:32 अशुभ
  • शुभ 13:32 - 14:51 शुभ
  • रोग 14:51 - 16:09 अशुभ
  • उद्वेग 16:09 - 17:28 अशुभ

चोघडिया, रात

  • शुभ 17:28 - 19:09 शुभ
  • अमृत 19:09 - 20:51 शुभ
  • चर 20:51 - 22:33 शुभ
  • रोग 22:33 - 24:14 अशुभ

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-
ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

17 दिसम्बर 2022, शनिवार का पंचांग

आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 06:59 बजे  सूर्यास्त :- 17:27 बजे
  • चंद्रोदय :- 25:27 बजे
  •  चंद्रास्त :- 13: 01बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- दक्षिणायन
  • ऋतु हेमन्त ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि - नवमी तिथि आज  27:41 बजे रात तक पश्चात दशमी तिथि  है।
  • नक्षत्र :- उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आज प्रातः 09:17 बजे तक पश्चात हस्त नक्षत्र 
  • योग आज प्रातः आयुष्मान  तथा करण आज प्रातः तैतिल  हैं
  • पंचक:- पंचक,भद्रा गंडमूल नहीं है।
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर 
  • दिशाशूल: :- पूर्व दिशा 
  • राहूकाल  09:36 बजे से  10:55 बजे  तक अशुभ समय।
  • अभिजीत मुहूर्त:-    11:50 बजे से 12:32  बजे तक शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- आज नहीं 
  • मुहूर्त :- वाहन, कर्ण भेदन अन्य कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-कन्या,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

  चोघडिया, दिन

  • काल 06:59 - 08:18 अशुभ
  • शुभ 08:18 - 09:36 शुभ
  • रोग 09:36 - 10:55 अशुभ
  • उद्वेग 10:55 - 12:13 अशुभ
  • चर 12:13 - 13:32 शुभ
  • लाभ 13:32 - 14:50 शुभ
  • अमृत 14:50 - 16:09 शुभ
  • काल 16:09 - 17:27 अशुभ

चोघडिया, रात

  • लाभ 17:27 - 19:09 शुभ
  • उद्वेग 19:09 - 20:50 अशुभ
  • शुभ 20:50 - 22:32 शुभ
  • अमृत 22:32 - 24:14 शुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-
ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

१७वां राष्ट्रीय महिला अधिवेशन २०२२

भारतीय जैन मिलन 
१७वां  राष्ट्रीय महिला अधिवेशन २०२२




सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात

22 दिसंबर सबसे छोटा दिन और 

सबसे बड़ी रात होगी सूर्य उत्तरायण होंगे

  •  गुरुवार 22 दिसंबर 2022 को सूर्य सायन मकर राशि में  रात्रि 03:16 बजे प्रवेश करेगा इस दिन साल का सबसे छोटा दिन व सबसे लंबी रात होगी।
  •  प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि पंचाग अनुसार सूर्य उत्तरायण होंगे और शिशिर ऋतु प्रारंभ होगी। इसके बाद से दिन की अवधि बढ़ना शुरू हो जाएगी और रातों छोटी होना शुरू हो जायेगी।
  •  इस दिन सूर्य पृथ्वी से काफी दूर रहता है जिससे चंद्रमा की रोशनी पृथ्वी पर काफी देर तक रहती है। धरती को भौगोलिक आधार पर 2 भागो में विभाजित किया गया है – उत्तरी गोलार्ध  एवं दक्षिणी गोलार्ध  यह विभाजन पृथ्वी की मध्य रेखा से किया गया है जिसे  भूमध्य रेखा  या विषुवत रेखा के नाम से भी जाना जाता है। 
  • इसके उत्तरी भाग को उत्तरी गोलार्ध एवं दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलार्ध कहा जाता है।
  • उत्तरी गोलार्ध के 23.50 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा को कर्क रेखा  एवं दक्षिणी गोलार्ध के 23.50 डिग्री दक्षिणी अक्षांश रेखा को मकर रेखा  कहा जाता है। जब सूर्य उत्तरी गोलार्ध की ओर अग्रसर होता है तो इसे कर्क संक्राति कहा जाता है एवं सूर्य के दक्षिणी गोलार्ध में अग्रसर होने को स्थिति को मकर संक्राति कहा जाता है।
  • जैन ने कहा कि सूर्य के कर्क एवं मकर रेखा की ओर अग्रसर होने के कारण ही दिनों की अवधि में अंतर दर्ज किया जाता है।

साल 2022 का सबसे लम्बा और छोटा दिन

  •  उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन 21 जून को दर्ज किया जाता है वही उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन 22 दिसंबर को दर्ज किया जाता हैं।
  • 21 मार्च और 23 सितंबर को पृथ्वी की भूमध्य रेखा बिल्कुल सूर्य के सामने पड़ती है जिससे दिन और रात बराबर होते हैं।
  • दिन छोटे होते होते  09 घंटे 36 मिनिट और राते बड़ी होते होते 14 घंटे 24 मिनिट तक किन्ही स्थानों पर हो सकती है।
  • 21 जून के दिन इसके उलट दिन का मान बड़ा होते होते 14 घंटे 24 मिनिट तक और रात का मान छोटा होते होते 09 घंटे 36 मिनिट तक रह सकता है।

22 दिसम्बर को कहा कितना छोटा होगा दिन का मान

  • दिल्ली में दिन की अवधि 10 घंटे 11 मिनिट रात 13 घंटे 49 मिनिट
  • ग्वालियर में दिन की अवधि 10 घंटे 22 मिनिट रात 13 घंटे 38 मिनिट 
  • भोपाल में दिन 10 घंटे 34 मिनिट राते 13 घंटे 26 मिनिट
  • उज्जैन में दिन 10 घंटे 35 मिनिट राते 13 घंटे 25 मिनिट 
  • जयपुर में दिन 10 घंटे 19 मिनिट रात का समय 13 घंटे 41 मिनिट का रहेगा।

जैन तीर्थ श्री सम्मेदशिखरजी

 जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा श्री सम्मेदशिखरजी बचाव हेतु ज्ञापन

 जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी को केंद्र सरकार ने पर्यटक स्थल घोषित कर दिया जिसके विरोध में 15 तारीख गुरुवार को दोपहर 12:00 बजेप. पू. अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज* की सुयोग्य शिष्या चर्या शिरोमणि तपोधन श्रेष्ठ रत्नत्रयधारी  आर्यिका रत्न श्री सौम्य नंदिनी माताजी ससंघ (4 पिच्छी) माताजी के सानिध्य में सकल जैन समाज के साधर्मी बंधुओं द्वारा डबरा एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया।

 श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर एकत्रित होकर सभी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया जिसमें जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के क्षेत्रीय संयोजक वीर मनोज जैन एकांत, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीर दीपक जैन स्वराज,अध्यक्ष वीर रीतेश जैन ,मंत्री वीर राजू जैन कपड़े वाले ,कोषाध्यक्ष वीर मनीष जैन बंटी लोशन वाले , सह मंत्री वीर प्रेमचंद जैन एसबीआई अमित जैन एमपी ऑनलाइन मुनि सेवा समिति कोषाध्यक्ष जितेंद्र जीतू रजियार वाले,नवनीत जैन बीजेपी कोषाध्यक्ष, अनिल जैन सूरज होटल वाले, बीजेपी महिला पदाधिकारी सुशीला जी जैन बरैया, जैन मिलन महिला अध्यक्ष वीरांगना बबली,चंद्रशेखर जैन रानू, मनोज जैन लल्ले, आशीष जैन ,शुभम कुमार जैन , नवीन कुमार जैन सिद्धांत, अमित जैन रजियार वाले, कपिल जैन आदिनाथ फास्ट फूड, देवेंद्र जैन, अंकुर जैन पेंट वाले आदि शामिल हुए.

16 दिसम्बर 2022, शुक्रवार का पंचांग

आप का दिन मंगलमय हो

  • सूर्योदय :- 06:58 बजे  सूर्यास्त :- 17:26 बजे
  • चंद्रोदय :- 23:00 बजे
  •  चंद्रास्त :- 12: 01बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- दक्षिणायन
  • ऋतु हेमन्त ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि - अष्टमी तिथि आज  27:02 बजे रात तक पश्चात नवमी तिथि  है।
  • ✨नक्षत्र :- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आज प्रातः 07:33 बजे तक पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 
  •     योग आज प्रीति तथा बालब करण हैं
  •  💫 पंचक:- पंचक,भद्रा गंडमूल नहीं है।
  • 🔥अग्निवास: - पाताल में 
  • ☄️दिशाशूल: :-  पश्चिम दिशा में
  • राहूकाल  10:54 बजे से  12:13 बजे  तक अशुभ समय।
  •   🌷 अभिजीत मुहूर्त:-    11:50 बजे से 12:32  बजे तक शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- कालाष्टमी, धनु मलमास प्रारम्भ 
  • मुहूर्त :- कोई नहीं है।
  • 🪐  सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-वृश्चिक, चन्द्र-सिंह,मंगल-
  • वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

  🌞चोघडिया, दिन

  • चर 06:59 - 08:17 शुभ
  • लाभ 08:17 - 09:36 शुभ
  • अमृत 09:36 - 10:54 शुभ
  • काल 10:54 - 12:13 अशुभ
  • शुभ 12:13 - 13:31 शुभ
  • रोग 13:31 - 14:50 अशुभ
  • उद्वेग 14:50 - 16:08 अशुभ
  • चर 16:08 - 17:27 शुभ

चोघडिया, रात

  • रोग 17:27 - 19:08 अशुभ
  • काल 19:08 - 20:50 अशुभ
  • लाभ 20:50 - 22:32 शुभ
  • उद्वेग 22:32 - 24:13 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-
ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

हम सबने ठाना है सम्मेद शिखर जी बचाना है

सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनने से रोकने हेतु
विशाल विरोध प्रदर्शन रैली

शुक्रवार, 16 दिसंबर दोपहर 1बजे से

स्थल-  महाराज बाड़े से प्रारम्भ होकर , सराफ़ा बाज़ार, डीडवाना ओली, 
फ़ालका बाज़ार, शिंदे की छावनी चोराहा  होते हुए लायन पार्क गोपाचल पर्वत पहुँचेगी !

साधर्मी बंधुओ 
                  सादर जय जिनेंद्र ,
    जैसा कि आप सभी को विदित है कि केंद्र सरकार द्वारा हमारे सबसे पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल एवं वन्य जीव पर्यावरण केंद्र घोषित करने हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है।
    यदि यह निर्णय लागू हो गया तो गिरनार जी की तरह यह सिद्धक्षेत्र भी हमारे हाथ से निकल जायेगा। इसलिए देश ही नहीं विदेश में भी इसे बचाने के लिए संपूर्ण जैन समाज तथा राजनैतिक सदस्यों द्वारा द्वारा विरोध किया जा रहा है।
    ग्वालियर में भी प.पू.मुनि श्री 108 विहर्स सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से एवं गणनी आर्यिका माँ 105 आर्श मति माता जी के पावन आशीर्वाद में दिनाँक 16-12-2022 शुक्रवार को दोपहर 1 बजे महाराज बाड़ा लश्कर से विशाल विरोध प्रदर्शन रैली निकाल कर इस निर्णय का विरोध करने का निर्णय लिया गया है।
    जिसमें सभी पुरूष एवं युवा वर्ग को सफेद कुर्ता पायजामा या सफ़ेद पेंट शर्ट में तथा महिला एवं बालिका मंडल को केशरिया वस्त्रों में आने का प्रयास करे या अपने मंडल या संस्था से जुड़े हो तो उसकी ड्रेस में भी आ सकते है लेकिन हर स्थिति में आवश्यक रूप से सपरिवार शामिल होना हैं।

विशेष- सभी जैन बंधु शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपना योगदान सम्मेद शिखर जी को बचाने में देंगे।
विनम्र निवेदन
कृपया कर इस अपील को हर जैन ग्रुप, समस्त जैन समाज, समस्त जैन मंदिर , समस्त महिला-पुरुष, युवा एवं बालिका मंडल एवं हर जैन व्यक्ति तक अवश्य पहुंचाइये और उन्हें इस रैली में आमंत्रित कीजिये।
सकल जैन समाज, ग्वालियर


शिखरजी बचाओ अभियान

 शिखरजी बचाओ पोस्ट कार्ड अभियान

भारत के सकल जैन समाज से निवेदन हैं की झारखंड सरकार ने हमारे पावन तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र  घोषित किया हैं इसके विरोध मे समाज के हर एक व्यक्ति को एक पोस्ट कार्ड माननीय प्रधान मंत्री जी को लिखना हे।

हम आज से ही ये अभियान शुरू कर रहे हैं प्रति व्यक्ति 1 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री भवन के एड्रेस पर लिखना हैं और पोस्ट करना हैं, 

परिवार का हर सदस्य को 1 पोस्ट कार्ड अपने हाथो से लिखकर पोस्ट करना हे। 

पोस्ट 1 जनवरी 2023 के दिन एक साथ करना हे सरकार को सोचने पर मजबूर कर देना हे। 

ये अभियान अभी तक का  जैन समाज का  सबसे बड़ा पोस्ट कार्ड अभियान होगा।

पोस्ट कार्ड में सिर्फ ये लिखना हे-

माननीय प्रधान मंत्री जी।
शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का आदेश वापस ले

नीचे अपना नाम पता लिखकर साइन करे। पोस्ट कार्ड को इस पते पर भेजना हैं -

प्रधानमंत्री कार्यालय
साउथ ब्लॉक रायसीना हिल,
नई दिल्ली - 110011


निवेदक
सकल जैन समाज
(भारत)


15 दिसम्बर 2022, गुरुवार का पंचांग


 आप का दिन मंगलमय हो 💐💐

  • सूर्योदय :- 06:58 बजे सूर्यास्त :- 17:26 बजे
  • चंद्रोदय :- 23:00 बजे
  •  चंद्रास्त :- 12:01बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079 शाके 1944 वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- दक्षिणायन
  • ऋतु हेमन्त ऋतु

🌞सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि -सप्तमी तिथि आज  25:29 बजे रात तक पश्चात अष्टमी तिथि  है।
  • ✨नक्षत्र :- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आज दिन-रात तक पश्चात कल प्रातः 07:33 बजे तक
  •     योग आज विषकुंभ तथा विष्टी करण हैं
  •  💫 पंचक:- पंचक, गंडमूल नहीं भद्रा 12:44 तक है। 
  • 🔥अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • ☄️दिशाशूल: दक्षिण दिशा में
  • राहूकाल  13:31 बजे से  14:59 बजे  तक अशुभ समय।
  •   🌷 अभिजीत मुहूर्त:-    11:50 बजे से 12:32  बजे तक शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- सरदार पटेल पुण्य तिथि दिवस अन्य कोई नहीं 
  • मुहूर्त :- कोई नहीं है।
  • 🪐  सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-वृश्चिक, चन्द्र-सिंह,मंगल-वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

 🌞चोघडिया, दिन

  • शुभ 06:58 - 08:17 शुभ
  • रोग 08:17 - 09:35 अशुभ
  • उद्वेग 09:35 - 10:54 अशुभ
  • चर 10:54 - 12:12 शुभ
  • लाभ 12:12 - 13:31 शुभ
  • अमृत 13:31 - 14:49 शुभ
  • काल 14:49 - 16:08 अशुभ
  • शुभ 16:08 - 17:26 शुभ

🌖चोघडिया, रात

  • अमृत 17:26 - 19:08 शुभ
  • चर 19:08 - 20:50 शुभ
  • रोग 20:50 - 22:31 अशुभ
  • काल 22:31 - 24:13 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 



अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन

 विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में 
मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे डॉ जैन

    विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन का आयोजन उज्जैन में दिनांक 17,18 दिसम्बर 2022 को विक्रम विश्वविद्यालय और पूर्ण श्री फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से होने जा रहा है।

    इस अधिवेशन में ग्वालियर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन मुख्य वक्ता के रूप में  विक्रम संवत,पंचांग और फलित ज्योतिष मनुष्य के जीवन को और व्यापारिक वस्तुओ की तेजी मंदी को ग्रहों के राशियों नक्षत्रों पर संचार से प्रभाव पर अपना मुख्य उद्वोधन देंगे।इस अधिवेशन में भारत के सैकड़ों ज्योतिष विद्वानभाग ले रहे हैं।

    ज्ञात हो ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन  तीन दशक से ज्योतिष पर प्राकृतिक,राजनैतिक,सामाजिक,दर्जनों भविष्यवाणियां कर चुके जो समय समय पर सत्य सिद्ध हुई है। 

14 दिसम्बर 2022, बुधवार का पंचांग


आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 06:57 बजे सूर्यास्त :- 17:26 बजे
  • चंद्रोदय :- 22:46 बजे
  •  चंद्रास्त :- 11:29 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत -2079, शाके 1944 , वीरनिर्वाण संवत 2549
  • सूर्य- दक्षिणायन
  • ऋतु- हेमन्त ऋतु

🌞सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि -षष्ठी तिथि आज 23:42 बजे रात तक पश्चात सप्तमी तिथि  है।
  • ✨नक्षत्र :- मघा नक्षत्र आज  29:15 बजे रात तक पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र
  •  योग आज वैधृति तथा गर करण हैं
  •  💫 पंचक:- पंचक नही भद्रा रात 23:42 से गंडमूल है। 
  • 🔥अग्निवास: पाताल में
  • ☄️दिशाशूल: उत्तर दिशा 
  • राहूकाल  12:12 बजे से  13:30 बजे  तक अशुभ समय।
  • 🌷 अभिजीत मुहूर्त:-   11:50 बजे से 12:32  बजे तक आज अशुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- कोई नहीं 
  • मुहूर्त :- कोई नहीं है।
  • 🪐  सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-वृश्चिक, चन्द्र-सिंह,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

 🌞चोघडिया, दिन

  • लाभ 06:58 - 08:16 शुभ
  • अमृत 08:16 - 09:35 शुभ
  • काल 09:35 - 10:53 अशुभ
  • शुभ 10:53 - 12:12 शुभ
  • रोग 12:12 - 13:30 अशुभ
  • उद्वेग 13:30 - 14:49 अशुभ
  • चर 14:49 - 16:08 शुभ
  • लाभ 16:08 - 17:26 शुभ

🌖चोघडिया, रात

  • उद्वेग 17:26 - 19:08 अशुभ
  • शुभ 19:08 - 20:49 शुभ
  • अमृत 20:49 - 22:31 शुभ
  • चर 22:31 - 24:12 शुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186



हिन्दी में लिखिए

विजेट आपके ब्लॉग पर

बॉलीवुड की पुकार "मैं झुकेगा नहीं साला"

बाहुबली से धीरे धीरे, आई साउथ की रेल रे..... केजीएफ- सुशांत से बिगडा, बॉलीवुड का खेल रे..... ऊपर से कोरोना आया, उसने सबका काम लगाया फिर आया ...

लोकप्रिय पोस्ट