हम सबने ठाना है सम्मेद शिखर जी बचाना है

सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनने से रोकने हेतु
विशाल विरोध प्रदर्शन रैली

शुक्रवार, 16 दिसंबर दोपहर 1बजे से

स्थल-  महाराज बाड़े से प्रारम्भ होकर , सराफ़ा बाज़ार, डीडवाना ओली, 
फ़ालका बाज़ार, शिंदे की छावनी चोराहा  होते हुए लायन पार्क गोपाचल पर्वत पहुँचेगी !

साधर्मी बंधुओ 
                  सादर जय जिनेंद्र ,
    जैसा कि आप सभी को विदित है कि केंद्र सरकार द्वारा हमारे सबसे पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल एवं वन्य जीव पर्यावरण केंद्र घोषित करने हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है।
    यदि यह निर्णय लागू हो गया तो गिरनार जी की तरह यह सिद्धक्षेत्र भी हमारे हाथ से निकल जायेगा। इसलिए देश ही नहीं विदेश में भी इसे बचाने के लिए संपूर्ण जैन समाज तथा राजनैतिक सदस्यों द्वारा द्वारा विरोध किया जा रहा है।
    ग्वालियर में भी प.पू.मुनि श्री 108 विहर्स सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से एवं गणनी आर्यिका माँ 105 आर्श मति माता जी के पावन आशीर्वाद में दिनाँक 16-12-2022 शुक्रवार को दोपहर 1 बजे महाराज बाड़ा लश्कर से विशाल विरोध प्रदर्शन रैली निकाल कर इस निर्णय का विरोध करने का निर्णय लिया गया है।
    जिसमें सभी पुरूष एवं युवा वर्ग को सफेद कुर्ता पायजामा या सफ़ेद पेंट शर्ट में तथा महिला एवं बालिका मंडल को केशरिया वस्त्रों में आने का प्रयास करे या अपने मंडल या संस्था से जुड़े हो तो उसकी ड्रेस में भी आ सकते है लेकिन हर स्थिति में आवश्यक रूप से सपरिवार शामिल होना हैं।

विशेष- सभी जैन बंधु शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपना योगदान सम्मेद शिखर जी को बचाने में देंगे।
विनम्र निवेदन
कृपया कर इस अपील को हर जैन ग्रुप, समस्त जैन समाज, समस्त जैन मंदिर , समस्त महिला-पुरुष, युवा एवं बालिका मंडल एवं हर जैन व्यक्ति तक अवश्य पहुंचाइये और उन्हें इस रैली में आमंत्रित कीजिये।
सकल जैन समाज, ग्वालियर


शिखरजी बचाओ अभियान

 शिखरजी बचाओ पोस्ट कार्ड अभियान

भारत के सकल जैन समाज से निवेदन हैं की झारखंड सरकार ने हमारे पावन तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र  घोषित किया हैं इसके विरोध मे समाज के हर एक व्यक्ति को एक पोस्ट कार्ड माननीय प्रधान मंत्री जी को लिखना हे।

हम आज से ही ये अभियान शुरू कर रहे हैं प्रति व्यक्ति 1 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री भवन के एड्रेस पर लिखना हैं और पोस्ट करना हैं, 

परिवार का हर सदस्य को 1 पोस्ट कार्ड अपने हाथो से लिखकर पोस्ट करना हे। 

पोस्ट 1 जनवरी 2023 के दिन एक साथ करना हे सरकार को सोचने पर मजबूर कर देना हे। 

ये अभियान अभी तक का  जैन समाज का  सबसे बड़ा पोस्ट कार्ड अभियान होगा।

पोस्ट कार्ड में सिर्फ ये लिखना हे-

माननीय प्रधान मंत्री जी।
शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का आदेश वापस ले

नीचे अपना नाम पता लिखकर साइन करे। पोस्ट कार्ड को इस पते पर भेजना हैं -

प्रधानमंत्री कार्यालय
साउथ ब्लॉक रायसीना हिल,
नई दिल्ली - 110011


निवेदक
सकल जैन समाज
(भारत)


15 दिसम्बर 2022, गुरुवार का पंचांग


 आप का दिन मंगलमय हो 💐💐

  • सूर्योदय :- 06:58 बजे सूर्यास्त :- 17:26 बजे
  • चंद्रोदय :- 23:00 बजे
  •  चंद्रास्त :- 12:01बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079 शाके 1944 वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- दक्षिणायन
  • ऋतु हेमन्त ऋतु

🌞सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि -सप्तमी तिथि आज  25:29 बजे रात तक पश्चात अष्टमी तिथि  है।
  • ✨नक्षत्र :- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आज दिन-रात तक पश्चात कल प्रातः 07:33 बजे तक
  •     योग आज विषकुंभ तथा विष्टी करण हैं
  •  💫 पंचक:- पंचक, गंडमूल नहीं भद्रा 12:44 तक है। 
  • 🔥अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • ☄️दिशाशूल: दक्षिण दिशा में
  • राहूकाल  13:31 बजे से  14:59 बजे  तक अशुभ समय।
  •   🌷 अभिजीत मुहूर्त:-    11:50 बजे से 12:32  बजे तक शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- सरदार पटेल पुण्य तिथि दिवस अन्य कोई नहीं 
  • मुहूर्त :- कोई नहीं है।
  • 🪐  सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-वृश्चिक, चन्द्र-सिंह,मंगल-वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

 🌞चोघडिया, दिन

  • शुभ 06:58 - 08:17 शुभ
  • रोग 08:17 - 09:35 अशुभ
  • उद्वेग 09:35 - 10:54 अशुभ
  • चर 10:54 - 12:12 शुभ
  • लाभ 12:12 - 13:31 शुभ
  • अमृत 13:31 - 14:49 शुभ
  • काल 14:49 - 16:08 अशुभ
  • शुभ 16:08 - 17:26 शुभ

🌖चोघडिया, रात

  • अमृत 17:26 - 19:08 शुभ
  • चर 19:08 - 20:50 शुभ
  • रोग 20:50 - 22:31 अशुभ
  • काल 22:31 - 24:13 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 



अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन

 विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में 
मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे डॉ जैन

    विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन का आयोजन उज्जैन में दिनांक 17,18 दिसम्बर 2022 को विक्रम विश्वविद्यालय और पूर्ण श्री फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से होने जा रहा है।

    इस अधिवेशन में ग्वालियर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन मुख्य वक्ता के रूप में  विक्रम संवत,पंचांग और फलित ज्योतिष मनुष्य के जीवन को और व्यापारिक वस्तुओ की तेजी मंदी को ग्रहों के राशियों नक्षत्रों पर संचार से प्रभाव पर अपना मुख्य उद्वोधन देंगे।इस अधिवेशन में भारत के सैकड़ों ज्योतिष विद्वानभाग ले रहे हैं।

    ज्ञात हो ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन  तीन दशक से ज्योतिष पर प्राकृतिक,राजनैतिक,सामाजिक,दर्जनों भविष्यवाणियां कर चुके जो समय समय पर सत्य सिद्ध हुई है। 

14 दिसम्बर 2022, बुधवार का पंचांग


आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 06:57 बजे सूर्यास्त :- 17:26 बजे
  • चंद्रोदय :- 22:46 बजे
  •  चंद्रास्त :- 11:29 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत -2079, शाके 1944 , वीरनिर्वाण संवत 2549
  • सूर्य- दक्षिणायन
  • ऋतु- हेमन्त ऋतु

🌞सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि -षष्ठी तिथि आज 23:42 बजे रात तक पश्चात सप्तमी तिथि  है।
  • ✨नक्षत्र :- मघा नक्षत्र आज  29:15 बजे रात तक पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र
  •  योग आज वैधृति तथा गर करण हैं
  •  💫 पंचक:- पंचक नही भद्रा रात 23:42 से गंडमूल है। 
  • 🔥अग्निवास: पाताल में
  • ☄️दिशाशूल: उत्तर दिशा 
  • राहूकाल  12:12 बजे से  13:30 बजे  तक अशुभ समय।
  • 🌷 अभिजीत मुहूर्त:-   11:50 बजे से 12:32  बजे तक आज अशुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- कोई नहीं 
  • मुहूर्त :- कोई नहीं है।
  • 🪐  सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-वृश्चिक, चन्द्र-सिंह,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

 🌞चोघडिया, दिन

  • लाभ 06:58 - 08:16 शुभ
  • अमृत 08:16 - 09:35 शुभ
  • काल 09:35 - 10:53 अशुभ
  • शुभ 10:53 - 12:12 शुभ
  • रोग 12:12 - 13:30 अशुभ
  • उद्वेग 13:30 - 14:49 अशुभ
  • चर 14:49 - 16:08 शुभ
  • लाभ 16:08 - 17:26 शुभ

🌖चोघडिया, रात

  • उद्वेग 17:26 - 19:08 अशुभ
  • शुभ 19:08 - 20:49 शुभ
  • अमृत 20:49 - 22:31 शुभ
  • चर 22:31 - 24:12 शुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186



हिन्दी में लिखिए

विजेट आपके ब्लॉग पर

बॉलीवुड की पुकार "मैं झुकेगा नहीं साला"

बाहुबली से धीरे धीरे, आई साउथ की रेल रे..... केजीएफ- सुशांत से बिगडा, बॉलीवुड का खेल रे..... ऊपर से कोरोना आया, उसने सबका काम लगाया फिर आया ...

लोकप्रिय पोस्ट