जिस पुण्य शिखर से मोक्ष गये....


श्री सम्मेदशिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में कविता।

आभार आपका मोदी जी
क्या अच्छे दिन दिखलाये हैं!
जिसको निज मुल्क समझते थे
उसमें ही आज पराये हैं!

है धन्यवाद श्री अमित शाह
क्या मौन आपने साधा है
बे-इज्ज़त अपने होने दो
लगता है यही इरादा है।

है बड़ा शुक्रिया अख़बारों
आभार मीडिया वालों का
यह मुद्दा कोई मुद्दा है?
स्वागत है सिर्फ़ मसालों का।

हम इसीलिये अपमानित हैं
हम सीधी रेखा वाले हैं?
उनको गिनती में क्या लेना
जो लोग अहिँसा वाले हैं?

तो उतर आयें हम हिंसा पर?
तब ही सुनवाई होगी क्या?
कर दें बवाल यह चमन लाल?
तब बात हमारी होगी क्या?

इस लोकतंत्र के शासन में
क्या यही देखना बाकी है?
क्या यही आपकी नीती है
क्या यही नई परिपाटी है?

हम जैन धर्म के लोगों की
गिरवी धड़कन धड़कन कर दी?
श्रद्धा के उन्नत स्थल पर
अब पहल पर्यटन की कर दी?

अनगिनत महा मुनिराजों ने
जिस धरा से पाई शिवनगरी
जिस पुण्य शिखर से मोक्ष गये
जैनों के बीस जिनेश्वर जी।

सम्मेदशिखर के उस ध्वज पर
वाज़िब है सैर सपाटा क्या?
ग़र रँग - रेलियाँ होने दें!
कर लोगे पूरा घाटा क्या?

कवि अमित जैन मौलिक पूछे
कितना राजस्व कमा लोगे?
*यह ज़िद छोड़ो बोलो हमसे*
*पीछे हटने का क्या लोगे?*

सिंहासन वालो सावधान!!
मत पीना ज़हर भरा प्याला
हम महावीर के वंशज हैं
है रक्त वही हिम्मतवाला।

हमको हल्के में मत लेना
हम ईंट से ईंट हिला देंगे
जो वार करेगा सीने पर
मिट्टी में उसे मिला देंगे।

तो राज्य केंद्र के हाकिम सब
यह कान खोलकर के सुन लें
तत्क्षण यह नोटिस वापिस लें
या शंखनाद रण का चुन लें।


रचनाकार - कवि रजत जैन मोब. 9811635635
कृपया बिना काट छांट के इसे अधिकाधिक शेयर करें।

23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार का पंचांग

  • सूर्योदय :- 07:02 बजे  सूर्यास्त :- 17:29 बजे
  • चंद्रोदय :- 31:50 बजे
  •  चंद्रास्त :- 17:21 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि
  • अमावश्या तिथि आज  15:46 बजे  तक पश्चात प्रतिपदा तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज ज्येष्ठा नक्षत्र तड़के 04:02 बजे तक पश्चात आज मूल नक्षत्र है।
  •   योग :- आज प्रातः गंड तथा करण आज प्रातः  नाग  हैं
  •  पंचक:- पंचक,भद्रा  नहीं है गंडमूल है। 
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • दिशाशूल: :- पश्चिम दिशा 
  • राहूकाल  10:58 बजे से  12:16 बजे  तक अशुभ समय।
  •  अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- देवपित्रकार्य पौष अमावस्या
  • मुहूर्त :- सगाई अन्य कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-धनु,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु, शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

  चोघडिया, दिन

  • चर 07:03 - 08:21 शुभ
  • लाभ 08:21 - 09:40 शुभ
  • अमृत 09:40 - 10:58 शुभ
  • काल 10:58 - 12:16 अशुभ
  • शुभ 12:16 - 13:35 शुभ
  • रोग 13:35 - 14:53 अशुभ
  • उद्वेग 14:53 - 16:12 अशुभ
  • चर 16:12 - 17:30 शुभ

चोघडिया, रात

  • रोग 17:30 - 19:12 अशुभ
  • काल 19:12 - 20:53 अशुभ
  • लाभ 20:53 - 22:35 शुभ
  • उद्वेग 22:35 - 24:17 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

जैन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित


  जैन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय 17,18 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन में ग्वालियर निवासी ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन को अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। ज्योतिषाचार्य हुकुमचंद जैन ने बताया कि 'विक्रम संवत के अनुसार सभी पंचांगों में    'एकरुपता' हो नामक शोध पत्र पर उन्हें यह सम्मान दिया गया। डॉ जैन ने कहा कि पंचांग अनुसार समस्त पर्व, त्यौहार एक ही दिन समान रुप से हो उन में अभी भिन्नता से जन मानस में भ्रम बना रहता है जिससे जन मानस में भ्रम नहीं रहे और ज्योतिष की मानव जीवन में उपयोगिता सार्थकता सिद्ध हो क्योंकि भारतीय ज्योतिष भारत की धर्म संस्कृति से जुड़ा हुआ जन मानस और समाज को प्रभावित करता है। विक्रम संवत अनुसार समस्त पंचांगों में पर्व, त्यौहार एक समान बनाए जाए।

    डॉ जैन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर इष्ट मित्रों ने बधाईयां दी।

21 दिसम्बर 2022, बुधवार का पंचांग


आप का दिन बुधवार हो 

  • सूर्योदय :- 07:01 बजे  सूर्यास्त :- 17:28 बजे
  • चंद्रोदय :- 29:39 बजे
  •  चंद्रास्त :- 15:27 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- दक्षिणायन
  • ऋतु हेमन्त ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि
  • त्रयोदशी तिथि आज  22:16 बजे रात तक पश्चात चतुर्दशी तिथि  है।
  • ✨नक्षत्र :- आज विशाखा नक्षत्र प्रातः 08:32 बजे तक पश्चात अनुराधा नक्षत्र 
  •     योग :- आज प्रातः धृति तथा करण आज प्रातः  गर  हैं
  •  💫 पंचक:- पंचक,  गंडमूल नहीं है भद्रा 22:16 बजे से है।
  • 🔥अग्निवास: - आकाश में 
  • ☄️दिशाशूल: :- उत्तर दिशा 
  • राहूकाल  12:15 बजे से  13:34 बजे  तक अशुभ समय।
  •   🌷 अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे अ शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- प्रदोष व्रत 
  • मुहूर्त :- वाहन, नामकरण, कर्ण भेदन है अन्य  कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-वृश्चिक,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

चोघडिया, दिन

  • लाभ 07:02 - 08:20 शुभ
  • अमृत 08:20 - 09:39 शुभ
  • काल 09:39 - 10:57 अशुभ
  • शुभ 10:57 - 12:15 शुभ
  • रोग 12:15 - 13:34 अशुभ
  • उद्वेग 13:34 - 14:52 अशुभ
  • चर 14:52 - 16:11 शुभ
  • लाभ 16:11 - 17:29 शुभ

चोघडिया, रात

  • उद्वेग 17:29 - 19:11 अशुभ
  • शुभ 19:11 - 20:52 शुभ
  • अमृत 20:52 - 22:34 शुभ
  • चर 22:34 - 24:16* शुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 
ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

22 दिसम्बर 2022, गुरुवार का पंचांग


आप का दिन मंगलमय हो

  • सूर्योदय :- 07:02 बजे  सूर्यास्त :- 17:29 बजे
  • चंद्रोदय :- 30:50 बजे
  •  चंद्रास्त :- 16:20 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि
  • चतुर्दशी तिथि आज  19:13 बजे रात तक पश्चात अमावश्या तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज अनुराधा नक्षत्र प्रातः 06:32 बजे तक पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र 
  • योग :- आज प्रातः शूल तथा करण आज प्रातः  विष्टि  हैं
  •  पंचक:- पंचक,  गंडमूल नहीं है भद्रा प्रातः 08:49 बजे तक  है।
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • ☄️दिशाशूल: :- दक्षिण दिशा 
  • राहूकाल  13:34 बजे से  14:53 बजे  तक अशुभ समय।
  •  अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- कोई नहीं 
  • मुहूर्त :-  कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-वृश्चिक,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

  चोघडिया, दिन

  • शुभ 07:02 - 08:21 शुभ
  • रोग 08:21 - 09:39 अशुभ
  • उद्वेग 09:39 - 10:57 अशुभ
  • चर 10:57 - 12:16 शुभ
  • लाभ 12:16 - 13:34 शुभ
  • अमृत 13:34 - 14:53 शुभ
  • काल 14:53 - 16:11 अशुभ
  • शुभ 16:11 - 17:29 शुभ

चोघडिया, रात

  • अमृत 17:29 - 19:11 शुभ
  • चर 19:11 - 20:53 शुभ
  • रोग 20:53 - 22:34 अशुभ
  • काल 22:34 - 24:16 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

हिन्दी में लिखिए

विजेट आपके ब्लॉग पर

बॉलीवुड की पुकार "मैं झुकेगा नहीं साला"

बाहुबली से धीरे धीरे, आई साउथ की रेल रे..... केजीएफ- सुशांत से बिगडा, बॉलीवुड का खेल रे..... ऊपर से कोरोना आया, उसने सबका काम लगाया फिर आया ...

लोकप्रिय पोस्ट