नववर्ष 2 दिवसीय कार्यक्रम

 


सदर जय जिनेन्द्र!
नववर्ष की पूर्व संध्या पर उपरोक्त 2 दिवसीय कार्यक्रम में आपसभी इष्ट मित्रों और परिवार सहित सादर आमंत्रित है।

25 दिसम्बर 2022, रविवार का पंचांग


 आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 07:03 बजे  सूर्यास्त :- 17:31 बजे
  • चंद्रोदय :- 09:00 बजे
  •  चंद्रास्त :- 19:42 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास शुक्ल पक्ष तिथि
  • द्वितीया तिथि आज  08:24 बजे  तक पश्चात तृतीया तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज उत्तराषाढ़ नक्षत्र 19:20बजे तक पश्चात श्रवण नक्षत्र है।
  •   योग :- आज प्रातः तड़के 05:08 तक ध्रुव पश्चात व्याघात आज है  करन आज प्रातः  कौलब  हैं।
  • पंचक:- पंचक,भद्रा, गंडमूल आज नहीं है। 
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • ☄️दिशाशूल: :- पश्चिम दिशा 
  • राहूकाल  16:13 बजे से  17:31बजे  तक अशुभ समय।
  •   🌷 अभिजीत मुहूर्त:-    11:56 बजे से 12:38  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- क्रिसमस डे (बड़ा दिन)
  • मुहूर्त :- सगाई, कर्ण भेदन है अन्य कोई नहीं है।
  •  सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-मकर,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

  चोघडिया, दिन

  • उद्वेग 07:04 - 08:22 अशुभ
  • चर 08:22 - 09:40 शुभ
  • लाभ 09:40 - 10:59 शुभ
  • अमृत 10:59 - 12:17 शुभ
  • काल 12:17 - 13:36 अशुभ
  • शुभ 13:36 - 14:54 शुभ
  • रोग 14:54 - 16:13 अशुभ
  • उद्वेग 16:13 - 17:31 अशुभ

चोघडिया, रात

  • शुभ 17:31 - 19:13 शुभ
  • अमृत 19:13 - 20:54 शुभ
  • चर 20:54 - 22:36 शुभ
  • रोग 22:36 - 24:18 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

24 दिसम्बर 2022, शनिवार का पंचांग


आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 07:03 बजे  सूर्यास्त :- 17:30 बजे
  • चंद्रोदय :- 31:20 बजे
  •  चंद्रास्त :- 18:30 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास शुक्ल पक्ष तिथि
  • प्रतिपादा तिथि आज  12:06 बजे  तक पश्चात द्वितीया तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात 22:14 बजे तक पश्चात उत्तराषाढ़ नक्षत्र है।
  •  योग :- आज प्रातः वृद्धि तथा करन आज प्रातः  बब  हैं
  •  पंचक:- पंचक,भद्रा, गंडमूल आज नहीं है। 
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • दिशाशूल: :- पूर्व दिशा 
  • राहूकाल  09:40 बजे से  10:58 बजे  तक अशुभ समय।
  • अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- कोई नहीं 
  • मुहूर्त :- सगाई अन्य कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-मकर,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

 चोघडिया, दिन

  • काल 07:03 - 08:22 अशुभ
  • शुभ 08:22 - 09:40 शुभ
  • रोग 09:40 - 10:58 अशुभ
  • उद्वेग 10:58 - 12:17 अशुभ
  • चर 12:17 - 13:35 शुभ
  • लाभ 13:35 - 14:54 शुभ
  • अमृत 14:54 - 16:12 शुभ
  • काल 16:12 - 17:31 अशुभ

चोघडिया, रात

  • लाभ 17:31 - 19:12 शुभ
  • उद्वेग 19:12 - 20:54 अशुभ
  • शुभ 20:54 - 22:35 शुभ
  • अमृत 22:35 - 24:17 शुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

मौन जुलूस - तीर्थराज सम्मेद शिखर जी

 तीर्थराज सम्मेद शिखर जी को सरकार द्वारा पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में 

रविवार, 25 दिसम्बर 2022 को 

श्री दिगम्बर जैन मंदिर लाला गोकुल चन्द जी जैसवाल जैन पंचायती, तेरहपंथी लोहामण्डी, ग्वालियर

श्री दिगम्बर जैन मंदिर वासुपूज्य पंचायती सोड़ा का कुआ, ग्वालियर

सकल जैन समाज द्वारा निम्नानुसार आयोजन किया जा रहा है- 

मौन यात्रा सायं 5.30 बजे लाला गोकुलचंद जैसवाल जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर 

किला गेट होते हुए हजीरा चौराहा पहुंचेगी।

समस्त महानुभावों माता बहनों एवं बच्चों से अनुरोध है कि उपरोक्त जुलूस
में सपरिवार शामिल हो कर समाज में एकता का परिचय दें।


जिस पुण्य शिखर से मोक्ष गये....


श्री सम्मेदशिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में कविता।

आभार आपका मोदी जी
क्या अच्छे दिन दिखलाये हैं!
जिसको निज मुल्क समझते थे
उसमें ही आज पराये हैं!

है धन्यवाद श्री अमित शाह
क्या मौन आपने साधा है
बे-इज्ज़त अपने होने दो
लगता है यही इरादा है।

है बड़ा शुक्रिया अख़बारों
आभार मीडिया वालों का
यह मुद्दा कोई मुद्दा है?
स्वागत है सिर्फ़ मसालों का।

हम इसीलिये अपमानित हैं
हम सीधी रेखा वाले हैं?
उनको गिनती में क्या लेना
जो लोग अहिँसा वाले हैं?

तो उतर आयें हम हिंसा पर?
तब ही सुनवाई होगी क्या?
कर दें बवाल यह चमन लाल?
तब बात हमारी होगी क्या?

इस लोकतंत्र के शासन में
क्या यही देखना बाकी है?
क्या यही आपकी नीती है
क्या यही नई परिपाटी है?

हम जैन धर्म के लोगों की
गिरवी धड़कन धड़कन कर दी?
श्रद्धा के उन्नत स्थल पर
अब पहल पर्यटन की कर दी?

अनगिनत महा मुनिराजों ने
जिस धरा से पाई शिवनगरी
जिस पुण्य शिखर से मोक्ष गये
जैनों के बीस जिनेश्वर जी।

सम्मेदशिखर के उस ध्वज पर
वाज़िब है सैर सपाटा क्या?
ग़र रँग - रेलियाँ होने दें!
कर लोगे पूरा घाटा क्या?

कवि अमित जैन मौलिक पूछे
कितना राजस्व कमा लोगे?
*यह ज़िद छोड़ो बोलो हमसे*
*पीछे हटने का क्या लोगे?*

सिंहासन वालो सावधान!!
मत पीना ज़हर भरा प्याला
हम महावीर के वंशज हैं
है रक्त वही हिम्मतवाला।

हमको हल्के में मत लेना
हम ईंट से ईंट हिला देंगे
जो वार करेगा सीने पर
मिट्टी में उसे मिला देंगे।

तो राज्य केंद्र के हाकिम सब
यह कान खोलकर के सुन लें
तत्क्षण यह नोटिस वापिस लें
या शंखनाद रण का चुन लें।


रचनाकार - कवि रजत जैन मोब. 9811635635
कृपया बिना काट छांट के इसे अधिकाधिक शेयर करें।

हिन्दी में लिखिए

विजेट आपके ब्लॉग पर

बॉलीवुड की पुकार "मैं झुकेगा नहीं साला"

बाहुबली से धीरे धीरे, आई साउथ की रेल रे..... केजीएफ- सुशांत से बिगडा, बॉलीवुड का खेल रे..... ऊपर से कोरोना आया, उसने सबका काम लगाया फिर आया ...

लोकप्रिय पोस्ट