2023 में शनि बनाएगा रंक से राजा

नए साल में शनि बनाएगा कुछ राशि वालो को रंक से राजा
और कुछ पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर

  • शनि ग्रह का नाम कोन नहीं जानता इस का नाम सुनते ही हर किसी को मन में भय लगता है।
  • परंतु शनि इतना खराब ग्रह नहीं है जितना सोच रखा है।
  • यह ग्रह व्यक्ति के किए कर्मो का हिसाब किताब चुकता करता है यह न्याय प्रिय ग्रह है।
    अगर किसी की जन्म कुंडली में इसकी स्थिति अच्छी है तो उसे रंक से राजा अपनी साढ़ेसाती की दशा में बना देता है। और स्थिति खराब है तो सब कुछ तहस नहस करा देता है। शनि एक राशि में ढाई वर्ष यानी 30 माह तक रहता है इसकी मंद गति अर्थात शनै शनै चलने के कारण ही शनेश्चर नाम पड़ा यह अच्छे या बुरे परिणाम भी धीरे धीरे करता रहता है और स्थाई छाप छोड़ कर जाता है।
    इसकी साढ़ेसाती व्यक्ति के जीवन में तीन बार से अधिक नहीं आ सकती क्योंकि यह पूरी 12 राशियों का चक्कर 30 वर्षो में लगा पता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि शनि

  • वर्ष 2023 में 17 जनवरी को अपनी मकर राशि से अपनी ही कुंभ राशि में प्रवेश करेगा इस समय धनु राशि का साढ़ेसाती समाप्त होगा मकर राशि का आखरी ढैया चलता रहेगा कुंभ राशि पर हृदय पर साढ़ेसाती और मीन राशि पर प्रारंभ होगा।
  • इसी के साथ 17 जनवरी से मिथुन,तुला, राशि बालो का ढैया समाप्त होकर कर्क और वृश्चिक राशि बालो पर शुरू हो जाएगा।

किन राशियों पर ढाई वर्ष यानी 30 माह तक कैसा रहेगा शनि ग्रह का फल :-

मेष :- मेष राशि बालो के लिए लाभ स्थान पर भ्रमण करने से धन वृद्धि, आया के नए साधन उपलब्ध ,आर्थिक स्थिति में सुधार,सम्मान पत्नी के स्वास्थ्य में या आपसी प्रेम में कमी रहेगी।
वृष :- वृष राशि बालो को कार्य क्षेत्र में सफलता,सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि आर्थिक सामाजिक, धार्मिक क्षेत्रों में भी सफलता सम्मान।
मिथुन :- मिथुन राशि बालो के लिए इसका मिला जुला असर होगा कभी धन आने में रुकावट,घर में अशांति,कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी कभी भाग्य साथ देता रहेगा।
कर्क :- कर्क राशि बालो को ढैया चांदी के पाए से चलेगी जो हानि कारक न होकर शुभ फल प्रदान कर भाग्योन्नति कारक ही सिद्ध होगी।
सिंह :- सिंह राशि बालो को लोहे के पाए से सातवे चलेंगे जो व्यापार,रोजगार में रुकावट, सांझेदारी से हानि भय रहेगा।
कन्या :- कन्या राशि बालो को ताम्र पाद से छठे रहने से ढाई वर्ष तक कार्य, व्यापार,भूमि से लाभ सुख समृद्धि।
तुला :- तुला राशि बालो को पांचवे चांदी के पाद से रहने से ढाई साल अचानक धन, आर्थिक वृद्धि सम्मान,प्रभाव राज्य उन्नति होगी व्यर्थ के वाद विवादो से बचे।
वृश्चिक : - वृश्चिक राशि बालो को चतुर्थ ढैया स्वर्ण पाद से चलेगा घर परिवार में कलह हानि ,चिंता ,अशांत चित्त वातावरण बनेगा शत्रु वा रोग से सावधानी बरतें।
धनु :- धनु राशि बालो को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा उनके रोजगार,कार्य व्यापार में वृद्धि से आर्थिक वृद्धि,सम्मान,जीवन चर्या में सुधार होगा।
मकर :- मकर राशि बालो के लिए शनि की उतरती साढ़ेसाती स्वर्ण पाद से चलेगी श्रम संघर्ष के साथ व्यापार, रोजगार, कार्य की सिद्धि हो सकेगी।
कुंभ :- कुंभ राशि बालो को मध्य की शनि साढ़ेसाती ताम्र पाद से चलेगी श्रम संघर्ष बनेगा परंतु कुंभ राशि का स्वामी होने की वजह से अधिक हानि नहीं होकर रोजगार,व्यापार,कृषि,भूमि से लाभ रहेगा।
मीन :- मीन राशि बालो को प्रारंभ होगी चांदी के पाद से शनि साढ़ेसाती चलेगी मन में भय बनेगा व्यापार कार्य में सोच समझ कर अपने से बड़ों के मार्ग दर्शन से करने से अधिक हानि से बचा जा सकता है।
    शनि के दुष्रभाव समय समय पर अन्य ग्रहों की गोचर स्थिती शुभ और अशुभ भ्रमण करने से कम ज्यादा अच्छे खराब प्रभाव बढ़ते रहेंगे। और जन्म कुंडली में शनि की स्थिति दशा महादशा के अनुरूप भी जीवन के अच्छे खराब प्रभाव कम ज्यादा होंगे।

शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय

1- अपने अपने धर्म के अनुसार शनि मंत्र जाप प्रतिदिन करे या तेईस हजार मंत्रो का जाप करावे।
2 - सरसों का तेल, तिल गुड़ की गजक , ऊनी वस्त्र दान करते रहे।
3 - नाव की कील या काले घोड़े की नाल की लोहे की छला बनवाकर या नीलम रत्न बनवाकर मध्यमा अंगुली में धारण करने से ग्रह पीड़ा शांत होती हैं।


नववर्ष 2 दिवसीय कार्यक्रम

 


सदर जय जिनेन्द्र!
नववर्ष की पूर्व संध्या पर उपरोक्त 2 दिवसीय कार्यक्रम में आपसभी इष्ट मित्रों और परिवार सहित सादर आमंत्रित है।

25 दिसम्बर 2022, रविवार का पंचांग


 आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 07:03 बजे  सूर्यास्त :- 17:31 बजे
  • चंद्रोदय :- 09:00 बजे
  •  चंद्रास्त :- 19:42 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास शुक्ल पक्ष तिथि
  • द्वितीया तिथि आज  08:24 बजे  तक पश्चात तृतीया तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज उत्तराषाढ़ नक्षत्र 19:20बजे तक पश्चात श्रवण नक्षत्र है।
  •   योग :- आज प्रातः तड़के 05:08 तक ध्रुव पश्चात व्याघात आज है  करन आज प्रातः  कौलब  हैं।
  • पंचक:- पंचक,भद्रा, गंडमूल आज नहीं है। 
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • ☄️दिशाशूल: :- पश्चिम दिशा 
  • राहूकाल  16:13 बजे से  17:31बजे  तक अशुभ समय।
  •   🌷 अभिजीत मुहूर्त:-    11:56 बजे से 12:38  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- क्रिसमस डे (बड़ा दिन)
  • मुहूर्त :- सगाई, कर्ण भेदन है अन्य कोई नहीं है।
  •  सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-मकर,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

  चोघडिया, दिन

  • उद्वेग 07:04 - 08:22 अशुभ
  • चर 08:22 - 09:40 शुभ
  • लाभ 09:40 - 10:59 शुभ
  • अमृत 10:59 - 12:17 शुभ
  • काल 12:17 - 13:36 अशुभ
  • शुभ 13:36 - 14:54 शुभ
  • रोग 14:54 - 16:13 अशुभ
  • उद्वेग 16:13 - 17:31 अशुभ

चोघडिया, रात

  • शुभ 17:31 - 19:13 शुभ
  • अमृत 19:13 - 20:54 शुभ
  • चर 20:54 - 22:36 शुभ
  • रोग 22:36 - 24:18 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

24 दिसम्बर 2022, शनिवार का पंचांग


आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 07:03 बजे  सूर्यास्त :- 17:30 बजे
  • चंद्रोदय :- 31:20 बजे
  •  चंद्रास्त :- 18:30 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास शुक्ल पक्ष तिथि
  • प्रतिपादा तिथि आज  12:06 बजे  तक पश्चात द्वितीया तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात 22:14 बजे तक पश्चात उत्तराषाढ़ नक्षत्र है।
  •  योग :- आज प्रातः वृद्धि तथा करन आज प्रातः  बब  हैं
  •  पंचक:- पंचक,भद्रा, गंडमूल आज नहीं है। 
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • दिशाशूल: :- पूर्व दिशा 
  • राहूकाल  09:40 बजे से  10:58 बजे  तक अशुभ समय।
  • अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- कोई नहीं 
  • मुहूर्त :- सगाई अन्य कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-मकर,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

 चोघडिया, दिन

  • काल 07:03 - 08:22 अशुभ
  • शुभ 08:22 - 09:40 शुभ
  • रोग 09:40 - 10:58 अशुभ
  • उद्वेग 10:58 - 12:17 अशुभ
  • चर 12:17 - 13:35 शुभ
  • लाभ 13:35 - 14:54 शुभ
  • अमृत 14:54 - 16:12 शुभ
  • काल 16:12 - 17:31 अशुभ

चोघडिया, रात

  • लाभ 17:31 - 19:12 शुभ
  • उद्वेग 19:12 - 20:54 अशुभ
  • शुभ 20:54 - 22:35 शुभ
  • अमृत 22:35 - 24:17 शुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

मौन जुलूस - तीर्थराज सम्मेद शिखर जी

 तीर्थराज सम्मेद शिखर जी को सरकार द्वारा पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में 

रविवार, 25 दिसम्बर 2022 को 

श्री दिगम्बर जैन मंदिर लाला गोकुल चन्द जी जैसवाल जैन पंचायती, तेरहपंथी लोहामण्डी, ग्वालियर

श्री दिगम्बर जैन मंदिर वासुपूज्य पंचायती सोड़ा का कुआ, ग्वालियर

सकल जैन समाज द्वारा निम्नानुसार आयोजन किया जा रहा है- 

मौन यात्रा सायं 5.30 बजे लाला गोकुलचंद जैसवाल जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर 

किला गेट होते हुए हजीरा चौराहा पहुंचेगी।

समस्त महानुभावों माता बहनों एवं बच्चों से अनुरोध है कि उपरोक्त जुलूस
में सपरिवार शामिल हो कर समाज में एकता का परिचय दें।


हिन्दी में लिखिए

विजेट आपके ब्लॉग पर

बॉलीवुड की पुकार "मैं झुकेगा नहीं साला"

बाहुबली से धीरे धीरे, आई साउथ की रेल रे..... केजीएफ- सुशांत से बिगडा, बॉलीवुड का खेल रे..... ऊपर से कोरोना आया, उसने सबका काम लगाया फिर आया ...

लोकप्रिय पोस्ट