24 दिसम्बर 2022, शनिवार का पंचांग


आप का दिन मंगलमय हो 

  • सूर्योदय :- 07:03 बजे  सूर्यास्त :- 17:30 बजे
  • चंद्रोदय :- 31:20 बजे
  •  चंद्रास्त :- 18:30 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास शुक्ल पक्ष तिथि
  • प्रतिपादा तिथि आज  12:06 बजे  तक पश्चात द्वितीया तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात 22:14 बजे तक पश्चात उत्तराषाढ़ नक्षत्र है।
  •  योग :- आज प्रातः वृद्धि तथा करन आज प्रातः  बब  हैं
  •  पंचक:- पंचक,भद्रा, गंडमूल आज नहीं है। 
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • दिशाशूल: :- पूर्व दिशा 
  • राहूकाल  09:40 बजे से  10:58 बजे  तक अशुभ समय।
  • अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- कोई नहीं 
  • मुहूर्त :- सगाई अन्य कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-मकर,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु,शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

 चोघडिया, दिन

  • काल 07:03 - 08:22 अशुभ
  • शुभ 08:22 - 09:40 शुभ
  • रोग 09:40 - 10:58 अशुभ
  • उद्वेग 10:58 - 12:17 अशुभ
  • चर 12:17 - 13:35 शुभ
  • लाभ 13:35 - 14:54 शुभ
  • अमृत 14:54 - 16:12 शुभ
  • काल 16:12 - 17:31 अशुभ

चोघडिया, रात

  • लाभ 17:31 - 19:12 शुभ
  • उद्वेग 19:12 - 20:54 अशुभ
  • शुभ 20:54 - 22:35 शुभ
  • अमृत 22:35 - 24:17 शुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

मौन जुलूस - तीर्थराज सम्मेद शिखर जी

 तीर्थराज सम्मेद शिखर जी को सरकार द्वारा पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में 

रविवार, 25 दिसम्बर 2022 को 

श्री दिगम्बर जैन मंदिर लाला गोकुल चन्द जी जैसवाल जैन पंचायती, तेरहपंथी लोहामण्डी, ग्वालियर

श्री दिगम्बर जैन मंदिर वासुपूज्य पंचायती सोड़ा का कुआ, ग्वालियर

सकल जैन समाज द्वारा निम्नानुसार आयोजन किया जा रहा है- 

मौन यात्रा सायं 5.30 बजे लाला गोकुलचंद जैसवाल जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर 

किला गेट होते हुए हजीरा चौराहा पहुंचेगी।

समस्त महानुभावों माता बहनों एवं बच्चों से अनुरोध है कि उपरोक्त जुलूस
में सपरिवार शामिल हो कर समाज में एकता का परिचय दें।


जिस पुण्य शिखर से मोक्ष गये....


श्री सम्मेदशिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में कविता।

आभार आपका मोदी जी
क्या अच्छे दिन दिखलाये हैं!
जिसको निज मुल्क समझते थे
उसमें ही आज पराये हैं!

है धन्यवाद श्री अमित शाह
क्या मौन आपने साधा है
बे-इज्ज़त अपने होने दो
लगता है यही इरादा है।

है बड़ा शुक्रिया अख़बारों
आभार मीडिया वालों का
यह मुद्दा कोई मुद्दा है?
स्वागत है सिर्फ़ मसालों का।

हम इसीलिये अपमानित हैं
हम सीधी रेखा वाले हैं?
उनको गिनती में क्या लेना
जो लोग अहिँसा वाले हैं?

तो उतर आयें हम हिंसा पर?
तब ही सुनवाई होगी क्या?
कर दें बवाल यह चमन लाल?
तब बात हमारी होगी क्या?

इस लोकतंत्र के शासन में
क्या यही देखना बाकी है?
क्या यही आपकी नीती है
क्या यही नई परिपाटी है?

हम जैन धर्म के लोगों की
गिरवी धड़कन धड़कन कर दी?
श्रद्धा के उन्नत स्थल पर
अब पहल पर्यटन की कर दी?

अनगिनत महा मुनिराजों ने
जिस धरा से पाई शिवनगरी
जिस पुण्य शिखर से मोक्ष गये
जैनों के बीस जिनेश्वर जी।

सम्मेदशिखर के उस ध्वज पर
वाज़िब है सैर सपाटा क्या?
ग़र रँग - रेलियाँ होने दें!
कर लोगे पूरा घाटा क्या?

कवि अमित जैन मौलिक पूछे
कितना राजस्व कमा लोगे?
*यह ज़िद छोड़ो बोलो हमसे*
*पीछे हटने का क्या लोगे?*

सिंहासन वालो सावधान!!
मत पीना ज़हर भरा प्याला
हम महावीर के वंशज हैं
है रक्त वही हिम्मतवाला।

हमको हल्के में मत लेना
हम ईंट से ईंट हिला देंगे
जो वार करेगा सीने पर
मिट्टी में उसे मिला देंगे।

तो राज्य केंद्र के हाकिम सब
यह कान खोलकर के सुन लें
तत्क्षण यह नोटिस वापिस लें
या शंखनाद रण का चुन लें।


रचनाकार - कवि रजत जैन मोब. 9811635635
कृपया बिना काट छांट के इसे अधिकाधिक शेयर करें।

23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार का पंचांग

  • सूर्योदय :- 07:02 बजे  सूर्यास्त :- 17:29 बजे
  • चंद्रोदय :- 31:50 बजे
  •  चंद्रास्त :- 17:21 बजे (ग्वालियर शहर )
  • विक्रम संवत 2079, शाके 1944 ,वीरनिर्वाण संवत 2549 
  • सूर्य- उत्तरायण 
  • ऋतु शिशिर ऋतु

सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग आदि :- 

  •  पौष मास कृष्ण पक्ष तिथि
  • अमावश्या तिथि आज  15:46 बजे  तक पश्चात प्रतिपदा तिथि  है।
  • नक्षत्र :- आज ज्येष्ठा नक्षत्र तड़के 04:02 बजे तक पश्चात आज मूल नक्षत्र है।
  •   योग :- आज प्रातः गंड तथा करण आज प्रातः  नाग  हैं
  •  पंचक:- पंचक,भद्रा  नहीं है गंडमूल है। 
  • अग्निवास: - पृथ्वी पर
  • दिशाशूल: :- पश्चिम दिशा 
  • राहूकाल  10:58 बजे से  12:16 बजे  तक अशुभ समय।
  •  अभिजीत मुहूर्त:-    11:53 बजे से 12:35  बजे  शुभ समय ।
  • पर्व-त्योहार :- देवपित्रकार्य पौष अमावस्या
  • मुहूर्त :- सगाई अन्य कोई नहीं है।
  • सूर्योदय समय ग्रह राशि गत विचार :- सूर्य-धनु, चन्द्र-धनु,मंगल- वृषभ, बुध-धनु, गुरु-मीन, शुक्र-धनु, शनि-मकर,राहू-मेष,केतु-तुला,प्लूटो-मकर, नेप्च्यून-कुंभ,यूरेनस-मेष में है।

  चोघडिया, दिन

  • चर 07:03 - 08:21 शुभ
  • लाभ 08:21 - 09:40 शुभ
  • अमृत 09:40 - 10:58 शुभ
  • काल 10:58 - 12:16 अशुभ
  • शुभ 12:16 - 13:35 शुभ
  • रोग 13:35 - 14:53 अशुभ
  • उद्वेग 14:53 - 16:12 अशुभ
  • चर 16:12 - 17:30 शुभ

चोघडिया, रात

  • रोग 17:30 - 19:12 अशुभ
  • काल 19:12 - 20:53 अशुभ
  • लाभ 20:53 - 22:35 शुभ
  • उद्वेग 22:35 - 24:17 अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त मो.9425187186 

जैन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित


  जैन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय 17,18 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन में ग्वालियर निवासी ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन को अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। ज्योतिषाचार्य हुकुमचंद जैन ने बताया कि 'विक्रम संवत के अनुसार सभी पंचांगों में    'एकरुपता' हो नामक शोध पत्र पर उन्हें यह सम्मान दिया गया। डॉ जैन ने कहा कि पंचांग अनुसार समस्त पर्व, त्यौहार एक ही दिन समान रुप से हो उन में अभी भिन्नता से जन मानस में भ्रम बना रहता है जिससे जन मानस में भ्रम नहीं रहे और ज्योतिष की मानव जीवन में उपयोगिता सार्थकता सिद्ध हो क्योंकि भारतीय ज्योतिष भारत की धर्म संस्कृति से जुड़ा हुआ जन मानस और समाज को प्रभावित करता है। विक्रम संवत अनुसार समस्त पंचांगों में पर्व, त्यौहार एक समान बनाए जाए।

    डॉ जैन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर इष्ट मित्रों ने बधाईयां दी।

हिन्दी में लिखिए

विजेट आपके ब्लॉग पर

बॉलीवुड की पुकार "मैं झुकेगा नहीं साला"

बाहुबली से धीरे धीरे, आई साउथ की रेल रे..... केजीएफ- सुशांत से बिगडा, बॉलीवुड का खेल रे..... ऊपर से कोरोना आया, उसने सबका काम लगाया फिर आया ...

लोकप्रिय पोस्ट